थाना रायपुर क्षेत्र के रायपुर स्थित चूना भट्टा के पास रिस्पना नदी किनारे एक खंडहर में एक लड़की की लाश मिली। जिसकी पहचान शिवानी अरोड़ा के रूप में हुई। शिवानी अरोड़ा की मौत का कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं चल सका। इसके बाद भी पुलिस मौत का कारण नशे के ओवरडोज के कारण मान रही है।
शिवानी अरोड़ा के चेहरे पर चोट के निशान मृत्यु के बाद होने की बात सामने आई है। जिसे संभावना जताई जा रही है कि किसी जानवर या जंगली चूहों ने चेहरे को नोचने का प्रयास किया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के अनुसार शिवानी पर किसी भी तरह का कोई हमला ओर बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। डॉक्टरों को भी आशंका है कि नशे के ओवरडोज से शिवानी की मृत्यु हुई है।
बता दें सोमवार को चूना भट्टा के पास एक खंडहर मकान से 26 वर्षीय शिवानी अरोरा का शव बरामद हुआ था। शिवानी की शादी करीब 3 साल पहले गाजियाबाद में हुई थी। उसका 2 साल का बच्चा भी है। शिवानी नशे की आदि बताई जा रही है। पहले में तीन बार नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती रह चुकी थी। शिवानी नशा मुक्ति केंद्र से छूटने के बाद फिर से नशा करने लगी थी। जिसके चलते उसे हरिद्वार स्थित नशा मुक्ति केंद्र भेजने की तैयारी की जा रही थी।
पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की। जिसमें शिवानी 13 मार्च को एक व्यक्ति के साथ नजर आई। पूछताछ में पता चला कि शिवानी ने उस व्यक्ति से 500 रूपये ऑनलाइन गूगल पे से लिए थे। एसएसपी ने बताया कि शिवानी दो दिन से घर से लापता थी। साथ ही पोस्टमार्टम में जानकारी मिली है कि शव दो दिन पुराना था. पुलिस ने जांच के लिए विसरा सुरक्षित रखा है। इन सैंपलों की जांच के बाद ही वास्तविक कारणों का पता चलेगा।
वहीं, स्थानीय लोगों ओर शिवानी की मां का भी आरोप है कि चूना भट्टा के पास खुलेआम नशा बिकता है। पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती। एसएसपी ने बताया है कि उस क्षेत्र में पहले जो नशे का करोबार कर थे, ऐसे आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की गई। इस तरह के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


