देहरादून। दून नगर निगम क्षेत्र क्षेत्र में खराब हो रही सफाई व्यवस्था को दुरूस्त किये जाने की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया और कहा कि शीघ्र ही सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाया जाये।
यहां पूर्व विधायक राजकुमार के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी को दिये गये ज्ञापन में कहा है कि जगह जगह कूडा पड़ा हुआ है और उसे कोई भी उठाने को तैयार नहीं है और उन्होंने कहा कि डोर टू डोर कूडा कई कई दिनों से नहीं उठाया जा रहा है। बरसात का समय है और कूडा बहकर नालियों में जा रहा है। नालियों का गन्दा चानी सड़कों पर वह रहा है।
ज्ञापन में कहा गया कि आजकल डेेेंगू का प्रकोप चल रहा है और लोग बीमार पड़ रहे है और ऐसे समय गन्दा पानी सड़कों व नालियों में बहने के कारण बीमारियां फैल रही है और उसकी रोकथाम नहीं की गई तो भयानक बीमारी हो सकती है। ज्ञापन में कहा गया कि अंडर ग्राउंड कूडादान व सभी कूडादान बंद कर दिये गये है। ज्ञापन में कहा गया कि डोर टू डोर कूडा उठान समय पर नहीं हो रहा है जिस कारण पूरा नगर निगम क्षत्र गंदगी का शहर बन रखा है। ज्ञापन में कहा गया कि कुछ दिनों पूर्व वार्डों में साईकिल रिक्शा दिये गये थे जिससे गली मौहल्लों में कूडा उठान हो जाता था परन्तु नदी रिस्पना के किनारे किनारे वार्डों के साईकिल रिक्शा वापस नगर निगम में जमा कर लिये गये है जिससे कई जगह व गली मौहल्लों में सही तरीके से कूडा उठान नहीं हो पा रहा है।
ज्ञापन में कहा गया कि कुछ पुराने साईकिल रिक्शा जो पहले वार्डों को दिये गये थे उन सभी साईकिल की मरम्मत किया जाना आवश्यक है और यदि शहर की सफाई व्यवस्था को सुधारा नहीं गया तो मजबूर होकर नगर निगम व अधिकारियों का घेराव किया जायेगा।
इस अवसर पर पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने कहा है कि कांग्रेस लगातार सफाई व्यवस्था का मुददा उठाती आ रही है लेकिन नगर निगम के अधिकारियों पर इसका कोई असर नहीं हो रहा है और नगर निगम के सुपरवाईजर भी इस ओर किसी भी प्रकार का कोई ध्यान नहीं दे रहे है और जल्द ही नगर निगम क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को पटरी पर नहीं लाया गया तो व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जायेगा।
इस अवसर पर ज्ञापन देने वालों में पूर्व विधायक राजकुमार, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, पार्षद संगीता गुप्ता, पार्षद निखिल कुमार, अनुराग गुप्ता, सोमप्रकाश वाल्मीकि, सुरेश, शिव कुमार आदि मौजूद रहे।

