देहरादून 04 मार्च ,
सुरेश कुमार यादव एडवोकेट बने भारतीय किसान यूनियन किसान सरकार के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदेश प्रवक्ता
भारतीय किसान यूनियन किसान सरकार के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रवि अरोड़ा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि भारतीय किसान यूनियन किसान सरकार के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन कश्यप ने उत्तराखण्ड प्रदेश की कार्यकारणी में विस्तार करते हुए नगर निगम देहरादून के पूर्व पार्षद कर्मठ जुझारू किसान नेता विकास चौहान को भारतीय किसान यूनियन किसान सरकार का प्रदेश मीडिया प्रभारी पद पर तत्काल प्रभाव से नियुक्त कर कार्यभार ग्रहण कराया
इसी क्रम में देहरादून न्यायलय के एडवोकेट सुरेश कुमार यादव एडवोकेट को भारतीय किसान यूनियन किसान सरकार में प्रदेश उपाध्यक्ष एवम् प्रवक्ता के पद पर तत्काल प्रभाव से नियुक्त कर कार्यभार ग्रहण कराया
भाकियू किसान सरकार के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन कश्यप ने नव नियुक्त दोनो जिम्मेदार पदाधिकारियों से आशा व्यक्त की हे कि आप अपने छेत्र के किसान भाइयों की समस्याओं के लिए संघर्षरत रहते हुए उनकी समस्याओं के समाधान हेतु निरंतर प्रयास करते हुए भारतीय किसान यूनियन किसान सरकार की लोक प्रियता को किसानों में बनाएं रखेंगे
पूर्व पार्षद कर्मठ जुझारू किसान नेता विकास चौहान की नियुक्ति पर किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं में जोश के साथ खुशी की लहर है


