HomeDehradunदून में छात्रों के 'गूंज सम्मेलन' में 17 जुलाई को शिरकत करेंगे...

दून में छात्रों के ‘गूंज सम्मेलन’ में 17 जुलाई को शिरकत करेंगे राहुल गांधी, युवाओं से करेंगे सीधा संवाद

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आगामी 17 जुलाई को उत्तराखंड के दौरे पर आ रहे हैं। अपने इस एक दिवसीय दौरे के दौरान राहुल गांधी देहरादून में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत प्रदेश के युवाओं और छात्रों से सीधा संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देश और प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था, प्रतियोगी परीक्षाओं में आ रही कमियों और युवाओं से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर खुलकर चर्चा करना है।
उत्तराखंड कांग्रेस के लिहाज से यह हफ्ता बेहद हलचल भरा रहने वाला है। एक ओर जहां अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा आज ही संपन्न हुआ है, वहीं दूसरी ओर अब राहुल गांधी का भी उत्तराखंड दौरा फाइनल हो चुका है। इससे पहले राहुल गांधी का दो दिवसीय उत्तराखंड दौरा 4 और 5 जून को प्रस्तावि‍त था, लेकिन तब खराब मौसम के चलते वे कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो पाए थे। 4 जून को पंतनगर पहुंचने के बाद भी खराब मौसम के कारण उनका हेलिकॉप्टर अल्मोड़ा के लिए उड़ान नहीं भर सका था, जिसकी जानकारी खुद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर दी थी।

पेपर लीक और युवाओं की खुदकुशी पर कांग्रेस आक्रामक
कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने राहुल गांधी के इस दौरे के मुख्य कारणों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा:”देशभर में लगातार हो रहे पेपर लीक के मामलों ने युवाओं के भविष्य को अंधकार में धकेल दिया है। इस मानसिक तनाव के कारण कई होनहार बच्चों ने खुदकुशी तक कर ली है। पेपर लीक की वजह से सिर्फ छात्र ही नहीं, बल्कि उनका पूरा परिवार और समाज भारी नुकसान झेल रहा है। इन्हीं पीड़ित बच्चों और युवाओं की आवाज को देश के सामने उठाने के लिए राहुल गांधी जगह-जगह जा रहे हैं और इसी क्रम में वे 17 जुलाई को उत्तराखंड आ रहे हैं।”

रोजगार और पलायन के मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी
कांग्रेस ने उत्तराखंड सरकार की नीतियों पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि आज उत्तराखंड का युवा छोटी-छोटी नौकरियों के लिए अपने घर-बार को छोड़कर दूसरे राज्यों में पलायन करने को मजबूर है। कांग्रेस शासनकाल के दौरान प्रदेश में जो भी उद्योग और फैक्ट्रियां लगी थीं, वे अब धीरे-धीरे बंद हो रही हैं।
राज्य सरकार के पास इस पलायन और बेरोजगारी को रोकने के लिए कोई ठोस नीति नहीं है। इन्हीं तमाम मुद्दों को लेकर 17 जुलाई की शाम को देहरादून में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें राहुल गांधी युवाओं के साथ संवाद कर राज्य की हकीकत को देश के सामने रखेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular