HomeDehradunदुष्प्रचार से परेशान डीजी सूचना, एसएसपी ने साइबर सेल को सौंपा मामला

दुष्प्रचार से परेशान डीजी सूचना, एसएसपी ने साइबर सेल को सौंपा मामला

उत्तराखंड के सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने सोशल मीडिया पर अपनी छवि को नुकसान पहुंचाने वाले फेक पोस्ट और दुष्प्रचार के खिलाफ देहरादून एसएसपी अजय सिंह को शिकायत पत्र दिया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने बिना किसी तथ्य के उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर गलत जानकारियां फैलाकर उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाई है। मामले की जांच के लिए एसएसपी ने शिकायत को साइबर सेल को सौंप दिया है।
शिकायत में डीजी सूचना ने फेक आईडी और संबंधित पोस्ट के स्क्रीनशॉट भी पुलिस को दिए हैं। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि यह मामला केवल व्यक्तिगत छवि का नहीं, बल्कि राज्य की सूचना प्रणाली की विश्वसनीयता से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि साइबर सेल मामले की जांच कर आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत आवश्यक कार्रवाई करेगा।
एसएसपी अजय सिंह ने कहा, डीजी सूचना की तरफ से शिकायत मिली है। कई स्क्रीनशॉट भेजे गए हैं, जिससे पता चलता है कि यह साजिश के तहत किया जा रहा है। फेक आईडी बनाकर उनके विभाग और उनकी छवि को बदनाम किया जा रहा है। रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular