Wednesday, March 4, 2026
spot_img
HomeDehradunत्रिस्तरीय पंचायतों के नवनिर्वाचित सदस्यों व खिलाड़ियों को किया सम्मानित

त्रिस्तरीय पंचायतों के नवनिर्वाचित सदस्यों व खिलाड़ियों को किया सम्मानित

गोर्खाली सुधार सभा ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान एवं वार्ड सदस्य जनप्रतिनिधियों एवं राष्ट्रीय खेलों में पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
यहां आज गोर्खाली सुधार सभा के मानेकशा सभागार में आयोजित मासिक अंतरंग सभा में गोर्खाली सुधार सभा के अध्यक्ष पदम सिंह थापा ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में गोर्खाली समुदाय के विजेता नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य , ग्राम प्रधान एवं वार्ड मेम्बर सभीको स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और सभा की ओर से बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर इन जन प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया जिसमें तनुजा घले ग्राम प्रधान पुरोहित वाला एवं उनके 11 वार्ड मेम्बर, हरिकला पुन ग्राम प्रधान इंद्रानगर गल्जवाड़ी और उनके वार्ड मेम्बर
आशू थापा ग्राम प्रधान घंघोड़ा एवं उनके वार्ड मेम्बर भावना गुरूंग ग्राम प्रधान छिद्दर वाला एवं उनके वार्ड मेम्बर, सुनीता थापा ग्राम प्रधान हरचावाला, पूनम देवी रेग्मी ग्राम प्रधान गजियावाला एवं उनके वार्ड मेम्बर, ऋषि राम शर्मा क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं विजेता वार्ड मेम्बर, अर्चना क्षेत्री क्षेत्र पंचायत सदस्य ठाकुरपुर एवं विजेता वार्ड मेम्बर, खेल प्रतिभा सम्मान आराध्या राना बाक्सिंग रजत पदक राष्ट्रीय खेल 2025, दिव्या ढकाल बाक्सिंग रजत पदक राष्ट्रीय खेल 2025 को सम्मानित किया।
इस अवसर पर सभी सम्मानित जन प्रतिनिधियों एवं खिलाड़ियों ने गोर्खाली सुधार सभा का आभार प्रकट करते हुए सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर गोर्खाली सुधार सभा के पदाधिकारी एवं शाखा अध्यक्ष उपस्थित थे ।

RELATED ARTICLES

Most Popular