Wednesday, March 4, 2026
spot_img
HomeDehradunट्रेड शुल्क के निर्णय को वापस लें नगर निगम

ट्रेड शुल्क के निर्णय को वापस लें नगर निगम

 नगर निगम द्वारा विभिन्न व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर ट्रेड शुल्क लगाने की तैयारी के विरोध में व दून की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर कांग्रेसजनों ने प्रदर्शन कर मेयर सौरभ थपलियाल से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा और ट्रेड शुल्क लगाये जाने के निर्णय को वापस लेने का अनुरोध किया।
यहां महानगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा के नेतृत्व में मेयर सौरभ थपलियाल से कांग्रेसजनों ने प्रदर्शन कर मेयर सौरभ थपलियाल से मुलाकात की और ट्रेड शुल्क सहित अनेक समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर ज्ञापन में कहा गया कि लगातार समाचार पत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शहर में विभिन्न व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर नगर निगम ट्रेड शुल्क लगाने जा रहा है।
ज्ञापन में कहा गया कि ट्रेड शुल्क के लिए लाइसेंस बनाना होगा और शुल्क की दरें भी काफी हैं। ज्ञापन में कहा गया कि पहले से ही व्यापारियों पर तमाम तरह के कर लगे हुए हैं। ज्ञापन में कहा गया कि वहीं नगर निगम की ओर से व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से हाउस टैक्स भी लिया जाता है और इसके बाद अब नगर निगम कारोबार करने के लिए ट्रेड शुल्क लेने की तैयारी कर रहा है। ज्ञापन में कहा गया कि कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करती है।
ज्ञापन में कहा गया कि नगर निगम ने यूपी एक्ट की उप विधि के तहत यह नियम लागू किए हैं। ज्ञापन में कहा गया कि उत्तराखंड का अपना नगर निकाय एक्ट तो है ही नहीं है। ज्ञापन में कहा गया कि इस नियम के तहत नगर निगम ने होटल, शोरूम मॉल से लेकर तमाम व्यावसायिक प्रतिष्ठान के लिए ट्रेड शुल्क तय किया है और जो कि काफी ज्यादा है।
इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने ज्ञापन में कहा है कि इसलिए यह ट्रेड शुल्क ठीक नहीं है। कांग्रेस का यह भी कहना है कई कंपनियां शहर में ही ऑनलाइन के जरिए कारोबार कर रही है और जिसमें कपड़ों, जूते से लेकर हर तरह का कारोबार है। नगर निगम इन पर कैसे ट्रेड टैक्स लगाएगा। वहीं रेंजर्स कॉलेज ग्राउंड में संडे बाजार नहीं लगना चाहिए।
ज्ञापन में कहा गया कि संडे बाजार लगने से जाम की स्थिति पैदा हो जाती है । वहीं शहर के पुराने बाजारों में पलटन बाजार समेत अन्य बाजारों में स्थानीय व्यापारियों का व्यापार ठप्प हो जाता है। ज्ञापन में कहा गया कि बाहर से आए हुए लोगों का वेरिफिकेशन भी नहीं किया जाता है, क्योंकि बाहर से आकर गुंडागर्दी, चोरी, पर्स चोरी और मोबाइल चोरी करते हैं। इस अवसर पर अनेक कांग्रेसजन शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular