HomeDehradunजश्न में थामी बोतल, हवालात में कटी रात शराब पीकर वाहन चलाने वाले...

जश्न में थामी बोतल, हवालात में कटी रात शराब पीकर वाहन चलाने वाले 62 चालक गिरफ्तार

नववर्ष की पूर्व संध्या और नववर्ष के अवसर पर भारी संख्या में पर्यटकों के देहरादून, मसूरी व आसपास के पर्यटन स्थलों पर पहुंचने के मद्देनजर एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। पुलिस द्वारा जनपद की सीमाओं और आंतरिक मार्गों पर बैरियर लगाकर वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
पुलिस ने एल्कोमीटर के माध्यम से लगातार वाहन चालकों की जांच की। इस दौरान नववर्ष की पूर्व संध्या पर शराब पीकर वाहन चलाने वाले 62 वाहन चालकों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सभी 62 वाहनों को सीज कर दिया। शराब के नशे में जश्न मनाने निकले कई लोगों की रात हवालात में कट गई।
एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने स्वयं देर रात तक ग्राउंड जीरो पर मौजूद रहकर सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को कानून-व्यवस्था, यातायात नियंत्रण और पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनपद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि नववर्ष का उत्सव सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जा सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular