17 जुलाई को देहरादून के बन्नू स्कूल मैदान में जुटेंगे युवा, कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर ने युवाओं से की रैली में पहुंचने की अपील
देहरादून।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आगामी 17 जुलाई 2026 को देहरादून के बन्नू स्कूल मैदान में होने वाले “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम के समर्थन में राजधानी में राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में आज उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव थापर के नेतृत्व में प्रेमनगर बाजार के मुख्य चौराहे पर एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया, जिसने स्थानीय जनता और युवाओं का ध्यान खींचा।
नाटक के जरिए परीक्षा घोटालों और मानसिक तनाव पर प्रहार
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने देश और राज्य की वर्तमान शिक्षा व्यवस्था की विफलताओं और युवाओं के सामने खड़ी चुनौतियों को बेहद सजीव और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
-
रिया थापा आत्महत्या का जिक्र: नाटक में देहरादून की छात्रा रिया थापा की आत्महत्या जैसी अत्यंत दुखद घटना का विशेष रूप से उल्लेख किया गया। इसके जरिए विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य और मौजूदा व्यवस्था की संवेदनहीनता पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई।
-
NEET विवाद और बेरोजगारी: कलाकारों ने देश में हाल ही में हुए NEET परीक्षा विवाद, प्रतियोगी परीक्षाओं में आ रही अनियमितताओं और बढ़ती बेरोजगारी के चलते छात्रों के बीच पनप रहे मानसिक दबाव व असुरक्षा की भावना को प्रमुखता से मंचित किया।
“युवाओं की आवाज बुलंद करना समय की मांग” — अभिनव थापर
कार्यक्रम के संयोजक एवं कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर ने वहां मौजूद भारी भीड़, छात्रों और स्थानीय नागरिकों को संबोधित करते हुए 17 जुलाई को होने वाली राहुल गांधी की रैली को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा:
“शिक्षा, रोजगार और नौजवानों के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर युवाओं की आवाज को लोकतांत्रिक तरीके से बुलंद करना आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। इसलिए आगामी 17 जुलाई 2026 को शाम 5:00 बजे अधिक से अधिक संख्या में देहरादून के बन्नू स्कूल मैदान पहुंचकर राहुल गांधी जी के विचारों को सुनें और इस अभियान का हिस्सा बनें।”
कांग्रेस के कई दिग्गज और स्थानीय युवा रहे मौजूद
इस प्रभावशाली अभियान के दौरान कार्यक्रम संयोजक व प्रवक्ता अभिनब थापर के साथ ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र तनेजा, प्रेमनगर कांग्रेस अध्यक्ष मोहित ग्रोवर, युवा कांग्रेस कैंट विधानसभा अध्यक्ष कार्तिक बिड़ला, सुमित खन्ना, मोहित मेहता, सन्नी पुंज, राजेश शर्मा, अनिल नेगी, आशीष देसाई, कैलाश वाल्मीकि, स्वाति नेगी, सुनील कुमार, राहुल तलवाड़ सहित भारी संख्या में स्थानीय युवा, छात्र और आम नागरिक उपस्थित रहे।

