Friday, March 13, 2026
spot_img
HomeDehradunगोविंद नगर क्षेत्र में वर्ष 1988 से डाले जा रहे कचरे का...

गोविंद नगर क्षेत्र में वर्ष 1988 से डाले जा रहे कचरे का निस्तारण नहीं होने से लोग काफी परेशान

ऋषिकेश ,

गोविंद नगर क्षेत्र में वर्ष 1988 से डाले जा रहे कचरे का निस्तारण नहीं होने से लोग काफी परेशान है। परेशानी का समाधान नहीं होने से नाराज गोविंद नगर के लोगों ने नगर आयुक्त शैलेंद्र सिंह नेगी से मुलाकात की। नगर आयुक्त को अपनी समस्या से अवगत कराते हुए जल्द से जल्द डंपिंग ग्राउंड को शिफ्ट करने की मांग की। लोगों ने बताया कि लाल बीट पानी में नगर निगम के द्वारा नया कचरा निस्तारण प्लांट लगाया जा रहा है। लेकिन वहां भी लोगों का विरोध है। लाल बीट पानी में कुछ समय तक कचरा निस्तारण प्लांट का काम चलने के बाद अब फिर से काम बंद होने की जानकारी मिली है। ऐसे में गोविंद नगर के लोग भारी गर्मी में कचरे से उठ रही दुर्गंध को लेकर काफी दिक्कत महसूस कर रहे हैं। लोगों को बीमारी का डर भी सता रहा है। इसलिए नगर आयुक्त से मुलाकात कर समस्या का समाधान करने की मांग की है। नगर आयुक्त शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि गोविंद नगर के निकट नगर निगम का डंपिंग ग्राउंड वर्षों पुराना है। जहां कचरे के ढेर लगे हुए हैं।

सॉलिड मैनेजमेंट के तहत कचरा निस्तारण का काम किया जा रहा है। लाल बीट पानी में कचरा निस्तारण प्लांट को लेकर निर्माण कार्य प्रगति पर था लेकिन कोर्ट के आदेश पर निर्माण कार्य रुका हुआ है। जल्दी ही कोर्ट में सुनवाई होनी है। जिसमे नगर निगम अपना पक्ष रखेगा। उम्मीद है की सुनवाई के बाद फिर से लाल बीट पानी में कचरा निस्तारण प्लांट का निर्माण कार्य शुरू होगा और गोविंद नगर के लोगों को कचरे के देर से निजात मिलेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular