Friday, March 13, 2026
spot_img
HomeDehradunगांधी पार्क में सौन्दर्य एवं सुविधाओं मैं हुआ विस्तार

गांधी पार्क में सौन्दर्य एवं सुविधाओं मैं हुआ विस्तार

देहरादून नगर क्षेत्र उत्तराखण्ड की राजधानी होने के साथ-साथ पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। इसी क्रम में महापौर एवं नगर आयुक्त द्वारा 58,952 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में फैले गांधी पार्क, जिसे देहरादून का हृदय भी कहा जाता है, के सौंदर्यीकरण एवं हरित स्थल के रूप में विकसित करने हेतु निर्देशित किया गया था। इस कार्य में समय-समय पर क्षेत्रीय पार्षद रोहन चंदेल जी द्वारा भी मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
महापौर महोदय एवं नगर आयुक्त के निर्देशानुसार गांधी पार्क के सौंदर्यीकरण तथा हरित स्थल के विकास का कार्य कराया गया। इसके अंतर्गत पार्क की लेवलिंग कर ग्रीन स्पेस का विकास, वृक्षारोपण, प्रसिद्ध गौरा देवी जी के तर्ज पर “वृक्ष बचाओ अभियान” की झांकी, पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती कलाकृतियाँ, सेंट्रल एवेन्यू, बांस से निर्मित स्ट्रक्चर, मुख्य द्वार का सौंदर्यीकरण, डेकोरेटिव लाइटिंग, परगोला, सेल्फी प्वाइंट तथा वेस्ट टू वंडर से निर्मित वस्तुओं के माध्यम से पार्क को आकर्षक स्वरूप प्रदान किया गया।

शहर में अतिक्रमण,अवैध होर्डिंग के विरुद्ध कार्यवाही जारी


नगर निगम देहरादून द्वारा अपर नगर आयुक्त प्रवीण कुमार के नेतृत्व में शहर में अतिक्रमण, अवैध होर्डिंग तथा सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध एक संयुक्त प्रवर्तन अभियान संचालित किया गया। अभियान के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने, अवैध बैनर-पोस्टर हटाने तथा गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाने पर स्वास्थ्य अनुभाग द्वारा कार्रवाई करते हुए 19 चालान किए गए साथ ही 13,000 की धनराशि अर्थदंड के रूप में अधिरोपित की गई।
मुख्य मार्गों एवं सार्वजनिक स्थलों पर अवैध रूप से लगाए गए बैनर, पोस्टर एवं अन्य अतिक्रमण हटाते हुए,29 चालान किए गए एवं 23,000 की धनराशि अर्थदंड के रूप में अधिरोपित की गई। अन्य क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए, 07 चालान किए गए। 5,500 की धनराशि अर्थदंड के रूप में अधिरोपित की गई।
QRT टीम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण करते हुए अतिक्रमण एवं गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। 67 चालान किए गए, 26,900 की धनराशि अर्थदंड के रूप में अधिरोपित की गई।
अपर नगर आयुक्त द्वारा संयुक्त टीम को निर्देशित किया गया कि नगर निगम क्षेत्र में अवैध होर्डिंग, बैनर-पोस्टर लगाने, सार्वजनिक स्थलों पर निर्माण मलबा डालने तथा अतिक्रमण करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमित रूप से अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही यह भी निर्देश दिए गए कि शहर के मुख्य मार्गों एवं सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त एवं स्वच्छ बनाए रखने हेतु निरंतर निरीक्षण एवं प्रवर्तन कार्रवाई जारी रखी जाए।

RELATED ARTICLES

Most Popular