Tuesday, March 17, 2026
spot_img
HomeDehradunउत्तराखंड में 22 मार्च तक जारी रहेगी बारिश और बर्फबारी, आज सभी...

उत्तराखंड में 22 मार्च तक जारी रहेगी बारिश और बर्फबारी, आज सभी पहाड़ी जिलों में अलर्ट,3300 मीटर और उससे ऊंचे स्थानों पर गिरेगी बर्फ

देहरादून: उत्तराखंड मौसम विभाग ने राज्य के सभी पहाड़ी जिलों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। इस दौरान बादल जोर से गरजने और बिजली भी गिरेने की पूर्ण सम्भावना है । 3300 मीटर और उससे ऊंचे स्थानों पर बर्फबारी होगी। राज्य के मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आज 17 मार्च को उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश होगी। मैदानी इलाकों में बारिश होने का पूर्वानुमान नहीं है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने 22 मार्च तक का मौसम का अलर्ट भी जारी कर दिया है।
कल 18 मार्च (बुधवार) को राज्य के कुछ पहाड़ी जिलों में बारिश और बर्फबारी तथा सभी मैदानी जिलों में बारिश होने की संभावना है। जिन पहाड़ी जिलों में बारिश होगी उनमें उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ शामिल हैं। इन्हीं जिलों में 3300 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फ गिरेगी।
बारिश के साथ बर्फबारी भी होगी: 19 मार्च यानी गुरुवार के मौसम का पूर्वानुमान भी घोषित कर दिया गया है. इस दिन राज्य के सभी जिलों में बारिश होगी। पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होगी तो 3300 मीटर और इनसे ऊंचे स्थानों पर बर्फ गिरेगी। सभी मैदानी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जारी किया गया है।
शुक्रवार 20 मार्च को भी बारिश का यही पैटर्न रहेगा. यानी सभी जिलों में बारिश होगी। पहाड़ी जिलों में 3300 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फ गिरेगी। मैदानी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा का पूर्वानुमान जारी किया गया है।
21 मार्च शनिवार को भी पूरे राज्य में बारिश का माहौल रहेगा। पर्वतीय जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। इस दिन भी 3300 मीटर और इससे ऊंचे स्थानों पर बर्फबारी होगी। मैदानी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। इस दौरान बादल गरजेंगे तो बिजली भी चमकेगी। इसलिए सावधान रहने की जरूरत है।
रविवार 22 मार्च को भी बारिश का यही पैटर्न रहेगा यानी पूरे राज्य में बारिश होगी तो पहाड़ी जिलों में 3300 मीटर और इससे ऊंचे स्थानों पर बर्फ गिरेगी। मौसम विभाग ने बताया है कि पिछले 24 घंटे के दौरान उत्तराखंड के मैदानी जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे से लेकर सामान्य से अधिक तक रहे। पर्वतीय जिलों में यहां सामान्य से काफी नीचे रहे।
इसके साथ ही मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular