Wednesday, November 19, 2025
spot_img
HomeDehradunवोकल फॉर लोकल से आत्मनिर्भर भारत की ओर देहरादून में सम्मेलन...

वोकल फॉर लोकल से आत्मनिर्भर भारत की ओर देहरादून में सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित

राजपुर रोड स्थित एक निजी होटल में आज आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत मसूरी विधानसभा सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिभाग किया, जबकि राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने सभी को दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा स्वदेशी अपनाना केवल एक आर्थिक निर्णय नहीं, बल्कि राष्ट्रीय कर्तव्य है।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वोकल फॉर लोकल अभियान का समर्थन करते हुए कहा कि यह भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है। मंत्री जोशी ने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा दीपावली से पूर्व जीएसटी में दी गई छूट देशवासियों के लिए एक बड़ा तोहफा है।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में 4.69 लाख महिलाएं स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आजीविका चला रही हैं, जिनमें से 1.65 लाख महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं।
महिलाओं का सशक्तिकरण ही परिवार और समाज को मजबूती देता है। मंत्री ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की विकास यात्रा का उल्लेख करते हुए बताया कि विगत 11 वर्षों में 12 करोड़ से अधिक शौचालय बनाए गए,10 करोड़ से अधिक आवास निर्मित हुए और 80 से अधिक देशों को खाद्यान्न का निर्यात किया गया।
उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि दीपावली और अन्य पर्वों पर स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दें और आत्मनिर्भर भारत की भावना को जीवन में उतारें।
राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने भी सम्मेलन में बोलते हुए कहा कि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता की ओर तेज़ी से अग्रसर है।
उन्होंने कहा कि आज देश का हर नागरिक वोकल फॉर लोकल की भावना से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मज़बूत कर रहा है। जीएसटी प्रणाली को उन्होंने देश में साधारण, पारदर्शी व एकीकृत कर व्यवस्था का आधार बताया। भट्ट ने युवाओं से स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया, डिजिटल इंडिया व मेक इन इंडिया अभियानों से जुड़ने का आह्वान किया।
प्रधानमंत्री का विजन है कि भारत वर्ष 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बने और इस दिशा में केंद्र व राज्य सरकारें लगातार कार्यरत हैं।
इस अवसर पर प्रदेश मंत्री नेहा जोशी, राज्य मंत्री कैलाश पंत, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ, पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, राजीव गुरुंग, रजत अग्रवाल निरंजन डोभाल, आशीष थापा, अरविंद डोभाल, भावना चौधरी सहित अनेक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular