Wednesday, March 4, 2026
spot_img
HomeDehradunनदी, नालों, खालों के किनारे स्थित सरकारी भवनों, रिहायसी इलाकों को बचाये...

नदी, नालों, खालों के किनारे स्थित सरकारी भवनों, रिहायसी इलाकों को बचाये सरकार

जन संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने राजभवन एवं मुख्यमंत्री को पत्र प्रेषित कर आए दिन घटित हो रही आपदाओं के परिणाम स्वरूप जिस तरह से जान माल का नुकसान हो रहा है, के दृष्टिगत कि नदी, नालों, खालों के किनारे स्थापित हो चुके सरकारी, व्यावसायिक, रिहायशी भवनों को इन आपदाओं से बचाने हेतु बड़ी मात्रा में भारी-भारी तटबंध बनाने का आग्रह किया, जिससे भविष्य में जान- माल के नुकसान की संभावनायें न के बराबर हो जाये।
उन्होंने कहा कि सरकार को सख्ती से नदी, नालों के किनारे बन रहे भवनों पर रोक लगनी चाहिए, जैसा कि सरकार द्वारा अब रोक लगाई गई है। नेगी ने कहा कि सरकार को चाहिए कि नदी किनारे बन चुकी बड़ी-बड़ी सरकारी इमारतें यथा स्कूल, जेल, थाना, मानसिक अस्पताल, आर्मी कॉलोनी व अन्य संस्थान तथा बड़े-बड़े व्यवसाईयों द्वारा बिल्डिंग, अस्पताल व फैक्ट्रियां के किनारे बड़े-बड़े तटबंध स्थापित कर कर इनकी सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। इस अवसर पर मोर्चा ने सरकार को धराली, उत्तरकाशी, पौडी जैसी आपदाओं से भी सबक लेने का आग्रह किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular