Saturday, March 7, 2026
spot_img
HomeDehradunदून पुलिस का अवैध अतिक्रमण पर शिकंजा परेड ग्राउंड क्षेत्र में...

दून पुलिस का अवैध अतिक्रमण पर शिकंजा परेड ग्राउंड क्षेत्र में 20 व्यक्तियों का सामान जब्त

सार्वजनिक मार्गों और फुटपाथों पर अतिक्रमण कर यातायात व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध दून पुलिस का अभियान लगातार जारी है। सोमवार को यातायात पुलिस देहरादून ने नगर निगम के सहयोग से परेड ग्राउंड के चारों ओर व्यापक अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया।
अभियान के दौरान कनक चौक, ओरियंट चौक, लैंसडाउन चौक और दर्शनलाल चौक सहित आसपास के क्षेत्रों में फुटपाथों व सड़कों पर अवैध रूप से फड़, ठेली या दुकान का सामान रखकर जगह घेरने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इस दौरान 20 दुकानदारों और ठेली/रेहड़ी संचालकों के सामान को जब्त कर नगर निगम के कब्जे में लिया गया।
एसएसपी देहरादून के निर्देशन में चल रहे इस अभियान का उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना और आमजन के आवागमन में बाधा समाप्त करना है। एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थलों पर अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें।
दून पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सार्वजनिक मार्गों और फुटपाथों पर सामान रखकर अतिक्रमण न करें, अन्यथा उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का यह अभियान शहर को सुगम और व्यवस्थित यातायात व्यवस्था प्रदान करने के उद्देश्य से आगे भी जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular