HomeDehradunकांवड़ की वजह से स्कूलों की 31 जुलाई तक छुट्टी, पंचक खत्म...

कांवड़ की वजह से स्कूलों की 31 जुलाई तक छुट्टी, पंचक खत्म होते ही कावड़ यात्रा बढ़ाने की उम्मीद पुलिस महकमा अलर्ट

देहरादून,

कांवड़ की वजह से स्कूलों की 31 जुलाई तक छुट्टी। पंचक खत्म होते ही कावड़ यात्रा बढ़ाने की उम्मीद अलर्ट पर आया पुलिस महकमा।

आज शाम को खत्म हो रहे हैं पंचक के बाद कांवड़ियों की संख्या तेजी से बढ़ने की उम्मीद है। डाक कावड़ भी हजारों की संख्या में पहुंचने की संभावना है। जिसके मद्देनजर एसडीएम ऋषिकेश ने कावड़ क्षेत्र में पड़ने वाले सभी आंगनबाड़ी और स्कूलों की छुट्टी 31 जुलाई तक कर दी है। एसडीएम कुमकुम जोशी ने बताया कि पंचक खत्म होने के बाद कांवड़ियों की संख्या तेजी से बढ़ेगी। जिसकी वजह से स्कूल आने जाने वाले बच्चों और छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उनकी असुविधा को देखते हुए हरिपुर कला रायवाला श्यामपुर ऋषिकेश क्षेत्र में सभी आंगनबाड़ी और स्कूलों की छुट्टी 31 तारीख तक घोषित की गई है।
वही कावड़ियों की संख्या बड़ने की सूचना से पुलिस महकमें ने भी अपनी कमर कस ली है। सभी चौक चौराहा और ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को उच्च अधिकारियों ने अलर्ट पर रहने के निर्देश जारी किए हैं। भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए सभी पुलिस कर्मियों को छाता रेनकोट और अन्य सुविधा के समान साथ रखने के लिए कहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular