HomeDehradunकनिष्का , दीपांशु तथा आदेश धीमान एथलेटिक्स प्रतियोगिता में रहे अव्वल

कनिष्का , दीपांशु तथा आदेश धीमान एथलेटिक्स प्रतियोगिता में रहे अव्वल

भगवानपुर/ हरिद्वार,

भगवानपुर ब्लॉक के बु ग्गा वाला मिनी स्टेडियम में युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल के संरक्षण में एसिडिटी प्रतियोगिता कराई गई जिसमें जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भाग लिया एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अंदर अंडर 10, अंडर 17 तथा ओपन कैटिगरी में 50 मी, 1500 मी तथा शॉट पुट इवेंट कराए गए जिसमें 1500 मीटर बालक वर्ग में मुकुल निशांत ने प्रथम तथा अमित ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया वहीं बालिका वर्ग 1500 मीटर में जैनब वर्ष प्रथम तथा कनिका द्वितीय स्थान पर रही।

अंडर 10 बालक वर्ग में 50 मीटर वर्ग में दीपांशु प्रथम तथा आदेश धीमान द्वितीय स्थान पर रहे अंडर 10 बालिका वर्ग में दिव्यांशी प्रथम तथा आस्था द्वितीय स्थान पर रही शॉट पुट में सौरभ कुमार प्रथम विनय कुमार द्वितीय स्थान पर रहे।

मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान बुग्गा वाला कमलजीत सिंह ने प्रतियोगिता में प्रतिभावान खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया तथा पेरिस ओलंपिक में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की प्रशंसा प्रतिभागी खिलाड़ियों के बीच में की। इस अवसर पर इस अवसर पर मिथुन सिंह,अमरजीत सिंह खेल प्रशिक्षक समीर ने मुख्य अतिथि का स्वागत माल्यार्पण कर किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular