Monday, May 25, 2026
spot_img
HomeCrimeहरिद्वार में यूपी की महिला के साथ गैंगरेप, पुलिस ने दर्ज किया...

हरिद्वार में यूपी की महिला के साथ गैंगरेप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

रुड़की: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से बड़ी खबर सामने आई है। आरोप है कि रुड़की में यूपी की महिला के साथ दो दोस्तों ने नशीला पदार्थ खिलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया है। पीड़िता ने इस मामले में पुलिस को तहरीर दी थी। इस मामले में पिरान कलियर थाना क्षेत्र की एक महिला की संलिप्तता बताई जा रही है। बहरहाल पुलिस ने इस मामले में पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पीड़ित महिला ने रुड़की की सिविल लाइन कोतवाली में तहरीर दी थी। तहरीर में पीड़ित ने बताया कि वो यूपी के मेरठ जिले की रहने वाली है, वो बीती तीन फरवरी मंगलवार को मेरठ से पिरान कलियर में जियारत के लिए आई थी।
पीड़ित महिला का आरोप है कि इस दौरान उसकी मुलाकात जौरासी गांव निवासी एक युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि उस युवक ने उसे अपनी बातों में लेकर नशीला पदार्थ खिला दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद वह उसे अपने साथ जौरासी गांव स्थित घर ले गया।
पीड़िता का आरोप है कि वहां पर पहले से उसका एक दोस्त भी मौजूद था। आरोप है कि दोनों युवकों ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इतना ही नहीं बल्कि पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई गई है और उसे धमकाया भी गया है।
वहीं पीड़िता ने बताया कि इस पूरी साजिश में पिरान कलियर की एक महिला भी शामिल थी, जिसने आरोपियों का साथ दिया है। पीड़िता ने बताया कि वह होश में आने के बाद किसी तरह से पुलिस के पास पहुंची और पूरे मामले की तहरीर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है।
सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल की जा रही है। पीड़िता के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है, पुलिस के मुताबिक जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular