Wednesday, April 15, 2026
spot_img
HomeCrimeनैनीताल में अपहरण का खुलासा कुछ घंटों में

नैनीताल में अपहरण का खुलासा कुछ घंटों में

डायल–112 पर प्राप्त त्वरित सूचना पर नैनीताल पुलिस ने कुछ घंटों में ही अपहरण की घटना का खुलासा किया। रामनगर में देवी दयाल बिल्डिंग के पास से राधा मोहन को जबरन वाहन में डालकर ले जाने की सूचना मिलने पर एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने तुरंत कार्रवाई का निर्देश दिया।
पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल के नेतृत्व में सभी चेकपोस्ट और बैरियर सक्रिय किए गए। ऐक्सयूवी ऐचआर26 एफआर 9594 वाहन को हल्दुआ चेक पोस्ट पर रोककर अपहृत राधा मोहन को सुरक्षित बरामद किया गया। साथ ही, वाहन में मौजूद सभी 8 संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया और वाहन को सीज किया गया। पुलिस ने महित पुत्र जोगेन्द्र भिवानी हरियाणा, प्रियांशु पुत्र जोगेन्द्र
भिवानी हरियाणा, निखिल पुत्र वीरेन्द्र सिंह भिवानी हरियाणा, साहिल पुत्र अनिल कैथल हरियाणा,
अनिल कुमार पुत्र बलवन्त सिंह भिवानी हरियाणा, सोमवीर पुत्र मेघराज बहल हरियाणा, रोबिन पुत्र संदीप चरखी दादरी हरियाणा, गौरव पुत्र राकेश कुमार महेन्द्रनगर हरियाणा को हिरासत में लिया है।
एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने पुलिस टीम की प्रशंसा करते हुए कहा,
जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है। हर आपात सूचना पर समय से प्रतिक्रिया देकर अपराधियों को कानून के कठघरे तक पहुँचाना हमारी प्राथमिकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular