HomeCrimeनकली पिस्टल का प्रदर्शन करने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी

नकली पिस्टल का प्रदर्शन करने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी

देहरादून :-
नकली टॉय गन से शांति भंग में हुआ चालान,

03 अभियुक्तों का दून पुलिस ने शान्ति भंग में किया गिरफ्तार,

जांच में टॉय गन निकली अभियुक्तों द्वारा प्रदर्शित की जाने वाली पिस्टल,

वायरल हो रही एक वीडियो जिसमें कुछ युवकों द्वारा एक टैक्सी नंबर के वाहन जिसमे किसी सरकारी विभाग के पट्टी लगी हुई थी में अवैध असलहे का प्रदर्शन करते हुए दबंगई दिखाई का प्रदर्शन किया जा रहा था।
वायरल वीडियो का स्वतः संज्ञान लेते हुए पुलिस द्वारा अल्प समय में कार्यवाही करते हुए घटना में शामिल तीनों अभियुक्तों को घटना में प्रयुक्त वाहन के साथ आईएसबीटी देहरादून के पास से धारा 170 BNSS के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया। जांच के दौरान अभियुक्त द्वारा वीडियो में प्रदर्शित की जा रही पिस्टल एक टॉय गन निकली अभियुक्तों तो के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
वाहन के सम्बंध में जानकारी एकत्रित करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त प्राइवेट वाहन सिंचाई विभाग में अनुबंधित है, जिसके सम्बन्ध में संबंधित विभाग को भी रिपोर्ट प्रेषित की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular