HomeCrime डरा धमकाकर उनकी जमीन कब्जाने वाले गिरोह को पुलिस ने भेजा सलाखों...

 डरा धमकाकर उनकी जमीन कब्जाने वाले गिरोह को पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे

वादिनी अल्का सिंघल पत्नी अजय सिंघल निवासी 45/1 खुडबुडा थाना कोतवाली जनपद देहरादून द्वारा थाना रानीपोखरी में प्रार्थना पत्र दिया कि उनके द्वारा शांतिनगर रानीपोखरी में वर्ष 2016 में भूमि क्रय की गई थी, जिस पर वह काबिज चल रहे है। उनके प्लॉट के बगल में रहने वाली तारा देवी व उसके परिजनों द्वारा उनके प्लॉट को अपना बताकर उस पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है, तथा उन्हें उनके प्लाट पर काम करने से रोकते हुए जान से मारने तथा sc/st के झूठे मुकदमे में फ़साने की धमकी दी जा रही है। वादनी द्वारा दिये गए प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना रानीपोखरी पर मु0अ0सं0 – 68/25 धारा 191(2)/351(2)/329(3)/111 BNS बनाम तारादेवी व अन्य पंजीकृत किया गया।

दौराने विवेचना अभि0गणो के पूर्व में भी इस प्रकार के कृत्यों में लिप्त रहना प्रकाश मे आया, साथ ही अभियुक्त गणों के लगातार इस प्रकार के कृत्यों में लिप्त रहने पर उनके विरुद्ध कई अभियोग पंजीकृत होने की जानकारी मिली, जो वर्तमान में मा० न्यायालय मेें विचाराधीन है। अभियुक्तो के विरुद्ध दर्ज अभियोग की विवेचना में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आज दिनाँक 24/08/2025 को अभियोग में नामजद पांचों अभियुक्तो को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular