Saturday, February 14, 2026
spot_img
HomeCrimeचंद्रबनी में श्मशान घाट के पास नाले में मिली लाश, पुलिस जांच...

चंद्रबनी में श्मशान घाट के पास नाले में मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी

राजधानी देहरादून के कोतवाली पटेल नगर क्षेत्र में चंद्रबनी श्मशान घाट के पास नाले में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिला है।जिससे इलाके में सनसनी फेल गई। स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद कोतवाली पटेल नगर पुलिस और सीओ सदर मौके पर पहुंचे। घटनास्थल की जांच पड़ताल करने के साथ स्थानीय लोगों से पूछताछ करने के बाद शव को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए मोर्चरी भिजवाया गया।
पुलिस का कहना है कि फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस द्वारा शव के शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है।
सूचना पर कोतवाली पटेल नगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकाल कर फील्ड यूनिट के माध्यम से घटना स्थल की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराई। निरीक्षण में मृतक के शरीर पर कोई भी गहरी चोट या खरोच के निशान नहीं मिले है। मृतक के पास से कोई भी पहचान संबंधी दस्तावेज प्राप्त नहीं हुए है। आसपास के लोगों से मृतक की शिनाख्त कराने पर शव की शिनाख्त नहीं हो पाई, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भिजवाया गया। पहचान के लिए शव को कोरोनेशन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है, साथ ही पुलिस द्वारा घटना के सभी संभावित पहलुओं की जांच करते हुए शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है।
शव की शिनाख्त और पोस्टमार्टम के बाद मृत्यु के सही कारणों की जानकारी हो पाएगी। वही स्थानीय लोगों का कहना था कि यह शव क्षेत्र का नहीं है। कही ओर बह कर आया है। कोतवाली पटेल नगर प्रभारी चंद्रभान अधिकारी ने बताया है कि शव की शिनाख्त के लिए सभी थानों के व्हाट्सएप ग्रुप में शव की फोटो भेजी गई। जल्द से जल्द शव के शिनाख्त की जाएगी। साथ ही घटना के संबंध में अग्रिम कार्रवाई जारी है।

 

 

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular