Saturday, February 7, 2026
spot_img
Homeआरोपभाजपा और पूर्व विधायक राठौर की बढ़ी मुश्किलें

भाजपा और पूर्व विधायक राठौर की बढ़ी मुश्किलें

प्रदेश में बीजेपी नेताओ की बेलगामी के चलते पार्टी की मुस्किले बढ़ती जा रही है प्रदेश में लगातार बीजेपी के नेताओ द्वारा अमर्यादित कार्यो ,गुंडई ,और पिछले कई महीनो में बीजेपी के कई नेताओ पर सांगिन आरोप लगे है। लेकिन भाजपा लगातार इन पर पर्दा डालते चली आ रही है । जिसके चलते बीजेपी के नेताओ की की करतुते अब बिना किसी भय के आम जनता के सामने आ रही है ।
अब ऐसे में भाजपा ने पूर्व विधायक रहे सुरेश राठौर की अभद्र, अश्लील और अमर्यादित व्यवहार की तमाम करतुते प्रदेश की जनता सोशल मीडिया पर देख रही है। जिससे सोशल मीडिया पर बीजेपी के नेताओ की खूब चर्चा हो रही है । पार्टी को सोशल मीडिया के माध्यमों से राठौर की आ रही खबरों को पार्टी ने अमर्यादित मानते हुए उन्हे नोटिस दिया है। जिसमें इसे पार्टी की छवि धूमिल करने वाला मानते हुए अनुशासनहीनता के दायरे में ले लिया है। इस संबंध में प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट से राठौर ने मुलाकात कर अपना पक्ष रखा है। जिस पर पार्टी द्वारा विचार कर शीघ्र निर्णय लिया जाएगा।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत कुछ समय से पूर्व विधायक राठौर से संबंधित विभिन्न ख़बरें और वीडियो सोशल मीडिया में प्रसारित हो रही हैं। पार्टी ने इसे अमर्यादित आचरण मानकर उनके इस कृत्य को पार्टी की छवि धूमिल करने वाला माना है। उनकी इन सार्वजनिक गतिविधियाँ को अनुशासनहीनता के दायरे में मानते हुए, उन्हें नोटिस दिया गया है।

वहीं प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने भी स्पष्ट किया है कि पार्टी का कोई भी व्यक्ति बड़ा हो या छोटा, लेकिन किसी का भी अभद्र, अश्लील, असामाजिक और अमर्यादित व्यवहार स्वीकार्य नहीं है। ये सब सामाजिक दृष्टि से भी उचित नही है और पार्टी की छवि को भी धूमिल करता है। भाजपा सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीयता के मानकों पर किसी कीमत कर समझौता नहीं करती है।

चौहान ने बताया कि राठौर द्वारा प्रदेशाध्यक्ष से उनके आवास पर मुलाकात कर अपना पक्ष प्रस्तुत कर, जवाब सौंपा गया। जिस पर पार्टी की अनुशासन समिति में विस्तृत विचार किया जाएगा और शीघ्र ही उचित निर्णय लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular