HomeDehradunप्रदेश कांग्रेस महामंत्री नवीन जोशी ने देहरादून मेयर पद के लिए ठोकी...

प्रदेश कांग्रेस महामंत्री नवीन जोशी ने देहरादून मेयर पद के लिए ठोकी दावेदारी

देहरादून,

प्रदेश कांग्रेस महामंत्री नवीन जोशी ने देहरादून मेयर पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की। इस अवसर पर उन्होंने अपने साथियों के साथ महानगर कांग्रेस अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी को अपना आवेदन सौंपा।

जोशी के साथ पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और पार्षद उपस्थित रहे, जिन्होंने उनकी दावेदारी का पूर्ण समर्थन किया। नवीन जोशी पिछले 35 वर्षों से कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित हैं। वे उत्तराखंड सरकार में दर्जा राज्यमंत्री रह चुके हैं, चार बार प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री का दायित्व निभा चुके हैं, और वर्तमान में उत्तराखंड वॉर रूम के चेयरमैन के रूप में पार्टी की सेवा कर रहे हैं।

जोशी की संगठनात्मक क्षमता, अनुभव और जनता से उनका गहरा जुड़ाव उन्हें मेयर पद के लिए एक मजबूत और योग्य दावेदार बनाता है। पार्टी में उनकी दावेदारी को लेकर व्यापक उत्साह और समर्थन देखा गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular