HomeGadhwalनाकुरी बरशाली में बादल फटने से काफी नुकसान

नाकुरी बरशाली में बादल फटने से काफी नुकसान

संवाददाता(उत्तरकाशी),

उत्तरकाशी में गत रात्रि को भारी बारिश और बादल फटने की घटना से उत्तरकाशी जिले के विकास खंड डुंडा के अंतर्गत नाकुरी गाड़ में बादल फटने और बाढ़ आने से बरसाली क्षेत्र के दर्जनभर गांवों में भारी नुकसान हुआ है।
घटना की जानकारी विधायक सुरेश चौहान और जिलाधिकारी डा मेहरबान सिंह बिष्ट को दे दी गई। क्षति का आंकलन करने मौके पर राजस्व निरीक्षक मौजूद हैं। सिंचाई विभाग की तरफ से भी विभागीय अधिकारी क्षति का आंकलन करने गए हैं।।
आपको बताते चलें कि नाकुरी गाड़ में बाढ़ आने से ग्रामसभा सिंगोट, ग्रामसभा मांगली सेरा,ग्रामसभा बरसाली के उपाली नाकुरी, तल्ली नाकुरी और कुंसी ग्रामसभा के घटक्यार्का में काश्तकारों को भारी नुकसान हुआ है।
बाढ़ से सिंगोट के कई जगहों पर लोगों के खेत, घरों में पानी भर गया और सिंगोट में पक्के निर्माण को भी नुकसान हुआ है।लोगो के शौचालय, छानिया और घरों को भारी खतरा उत्पन्न हो रखा है।कई लोगों के शौचालय भी बाढ़ की भेंट चढ़ गए।।मांगली सेरा, सिंगोट, मलान गांव, नाकुरी में गांव के सुरक्षा दीवार बह जाने से गांव को खतरा बन गया है।

नाकुरी गाड़ पर 10 किलोमीटर हिस्से में दोनो तरफ इस क्षेत्र के लोगों की सिंचित भूमि है। बाढ़ से खेती और धान की फसलों को भी बड़ा नुकसान हुआ है।बाढ़ से लगभग 30 नहरें, 10 पेयजल योजनाओं और आधा दर्जन पुल और मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular