संवाददाता(टिहरी),
कैबिनेट मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने रविवार को टिहरी गढ़वाल के आपदाग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम तोली, तिनगढ़, थाती बुढ़ाकेदार और अस्थाई आपदा राहत शिविर रा.इ.कॉ. विनक खाल का दौरा कर आपदा क्षति का जायजा लिया और व्यवस्थाओं को बनाए रखने के निर्देश दिए।
मंत्री ने कहा कि सरकार आपदा प्रभावितों के प्रति संवेदनशील है और विस्थापन के लिए भूमि चिन्हीकरण की कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर नदी चैनेलाइजेशन और मलबा हटाने का आश्वासन दिया। विधायक घनसाली शक्ति लाल शाह और जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आपदा प्रभावितों को दी गई राहत और क्षति की जानकारी दी।

