देहरादून नगर से लेकर हरिद्वार, हल्द्वानी और ऊधमसिंहनगर तक बदले अधिकारियों के कार्यक्षेत्र,
शासन ने तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के दिए निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 12 अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों की नई तैनाती की है। गृह अनुभाग की ओर से जारी स्थानांतरण एवं तैनाती आदेश में अधिकारियों को जनहित और रिक्ति के सापेक्ष तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस फेरबदल में देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, ऊधमसिंहनगर, टिहरी और अल्मोड़ा समेत कई महत्वपूर्ण जिलों के पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं।
शासन के आदेश के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक नगर देहरादून प्रमोद कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक सतर्कता सेक्टर देहरादून स्वतंत्र कुमार सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक देहात-2 देहरादून बनाया गया है।
केअपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल का स्थानांतरण करते हुए उन्हें उपसेनानायक, 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर की जिम्मेदारी दी गई है। अपर पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर उत्तम सिंह नेगी को अपर पुलिस अधीक्षक सतर्कता सेक्टर देहरादून भेजा गया है।
इसी तरह अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरवंश सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी बनाया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक देहात हरिद्वार शेखर चन्द्र सुयाल को अपर पुलिस अधीक्षक नगर देहरादून की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अपर पुलिस अधीक्षक एटीसी हरिद्वार अनूपा बडोला को अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात ऊधमसिंहनगर बनाया गया है। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक नैनीताल अमित कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी की नई जिम्मेदारी दी गई है।
पुलिस अधीक्षक सतर्कता, माननीय उच्च न्यायालय, उत्तराखंड, नैनीताल राजेश कुमार मट्टू को अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय भेजा गया है। जबकि उपसेनानायक 31वीं वाहिनी पीएसी मिथिलेश कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक सतर्कता, उच्च न्यायालय, उत्तराखंड, नैनीताल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
वहीं अपर पुलिस अधीक्षक हरिद्वार अभय सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ग्रामीण और अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी दीपक सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नगर बनाया गया है।
शासन ने सभी अधिकारियों को नई तैनाती पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कार्यभार ग्रहण करने के प्रमाणक की प्रति पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड के माध्यम से शासन को उपलब्ध कराने को कहा गया है।
इस फेरबदल के बाद अब देहरादून, हरिद्वार, हल्द्वानी और ऊधमसिंहनगर जैसे महत्वपूर्ण जिलों में पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारियों में बदलाव देखने को मिलेगा।

