Sunday, May 24, 2026
spot_img
HomeDehradunबिन्दाल नदी में चैनलाइजेशन कार्य तेज करने के निर्देश, सुबह निरीक्षण पर...

बिन्दाल नदी में चैनलाइजेशन कार्य तेज करने के निर्देश, सुबह निरीक्षण पर निकले मंत्री गणेश जोशी

गणेश जोशी ने शुक्रवार सुबह क्षेत्र भ्रमण के दौरान विजय कॉलोनी का दौरा कर आगामी मानसून को देखते हुए सुरक्षात्मक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विजय कॉलोनी पुल से बद्रीनाथ कॉलोनी तक बिन्दाल नदी में चैनलाइजेशन कार्य शीघ्र शुरू करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि बरसात शुरू होने से पहले चैनलाइजेशन का कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए, ताकि संभावित आपदा, कटाव और जलभराव जैसी समस्याओं से क्षेत्रवासियों को बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि जनसुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और मानसून से पहले सभी जरूरी सुरक्षात्मक कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाने चाहिए।

क्षेत्र भ्रमण के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने विजय पेयजल कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गर्मी के मौसम में क्षेत्रवासियों को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराया जाए और किसी भी प्रकार की जल समस्या उत्पन्न न होने पाए। उन्होंने पेयजल व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग करने के भी निर्देश दिए। साथ ही नीलकण्ठ विहार, विजय कॉलोनी भाग-3 बस्ती और मुख्य चौराहे के आसपास रहने वाले लोगों के घरों तक नियमित पानी पहुंचाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान सिंचाई विभाग के ईई पुरुषोतम कुमार, जल संस्थान के ईई आशीष भट्ट, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, महामंत्री भावना चौधरी, पूर्व पार्षद सत्येन्द्र नाथ, राजेश शर्मा, डॉ. बबीता सहौत्रा, ओम प्रकाश बवाड़ी, दीपक बहुखण्डी, कुशाल समेत कई क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular