HomeDehradunड्रग्स फ्री कैम्पस अभियान के तहत दून पुलिस ने किया औचक निरीक्षण

ड्रग्स फ्री कैम्पस अभियान के तहत दून पुलिस ने किया औचक निरीक्षण

मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 विजन को साकार करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून अजय सिंह के निर्देशों पर दून पुलिस ने पूरे जनपद में ड्रग्स फ्री कैम्पस अभियान को और तेज कर दिया है। अभियान के तहत पुलिस-प्रशासन और डॉक्टरों की संयुक्त टीम ने प्रेमनगर और क्लेमेंटाउन क्षेत्र में स्थित निजी शिक्षण संस्थानों में बिना पूर्व सूचना के औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान संस्थानों में अध्ययनरत 200 छात्र-छात्राओं का ड्रग्स किट के माध्यम से रैंडमली यूरिन टेस्ट किया गया, जिसमें सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई। इससे पहले भी दून पुलिस द्वारा कुल 227 छात्र-छात्राओं का मेडिकल टेस्ट करवा चुका है।
अभियान के दौरान छात्रों से पुनः कन्सर्ट फार्म/शपथ पत्र भरवाए गए, ताकि कोई भी छात्र-छात्रा ड्रग्स सेवन में संलिप्त न हो। पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया कि यदि कोई भी छात्र नशे का सेवन करता पाया जाता है, तो उसके साथ-साथ संबंधित शिक्षण संस्थान के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इस अवसर पर पुलिस ने छात्रों को नशे से दूर रहने, इसके दुष्परिणामों और स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों के बारे में जागरूक किया। अभियान की पहल का स्थानीय और अन्य राज्यों से आए छात्र-छात्राओं ने खुले तौर पर स्वागत किया और कई ने अपने अभिभावकों को भी पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।
दून पुलिस ने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा और अन्य शिक्षण संस्थानों में भी औचक निरीक्षण करने की तैयारी की जा रही है, ताकि जनपद को नशामुक्त बनाया जा सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular