HomeDehradunअब लोक भवन के रूप में जाना जाएगा राजभवन

अब लोक भवन के रूप में जाना जाएगा राजभवन

सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन ने जानकारी दी है कि भारत सरकार और माननीय राज्यपाल उत्तराखण्ड की स्वीकृति के क्रम में राजभवन देहरादून और राजभवन नैनीताल का नाम आधिकारिक रूप से बदलकर लोक भवन कर दिया गया है।
सचिव ने बताया कि अब से इन दोनों राजभवनों को सार्वजनिक एवं आधिकारिक दस्तावेजों में लोक भवन ही कहा जाएगा। यह कदम राज्य में प्रशासनिक प्रक्रियाओं और शासकीय पहचान को सरल और जनता के अनुकूल बनाने की दिशा में उठाया गया है।
राजभवनों का यह नाम परिवर्तन राज्य सरकार की जनसुलभ नीतियों और प्रशासन में पारदर्शिता को बढ़ावा देने के प्रयासों का हिस्सा है। अब लोग देहरादून और नैनीताल में स्थित राजभवनों को उनके नए नाम लोक भवन से पहचानेंगे, जो प्रशासन और नागरिकों के बीच संबंध को और अधिक सुलभ बनाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular