Tuesday, March 10, 2026
spot_img
HomeDehradunदिल्ली की घटना के बाद देहरादून पुलिस अलर्ट मोड पर

दिल्ली की घटना के बाद देहरादून पुलिस अलर्ट मोड पर

हाल ही में दिल्ली में हुई कार विस्फोट की घटना के मद्देनजर पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड के निर्देशों के क्रम में एसएसपी देहरादून ने शहर के सभी थाना क्षेत्रों में शांति और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सघन चैकिंग अभियान चलाने के आदेश दिए हैं।
एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने नगर क्षेत्रान्तर्गत स्थित पुरानी कार और बाइक रेंट/विक्रय करने वाले प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित प्रतिष्ठानों में वाहनों को रेंट या विक्रय करने से जुड़ी सभी रजिस्टर और दस्तावेजों की जांच की और प्रतिष्ठान संचालकों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए।
एसएसपी ने उपस्थित अधिकारियों को एसओपी तैयार करने के निर्देश भी दिए, जिसके तहत प्रतिष्ठान संचालक अब वाहनों को विक्रय या रेंट पर देते समय खरीदार की संपूर्ण जानकारी, वैध दस्तावेज और मोबाइल नंबर फार्म में भरेंगे। इन दस्तावेजों और मोबाइल नंबरों की सत्यापन जिम्मेदारी सीधे प्रतिष्ठान संचालक की होगी।
साथ ही, वाहन की खरीद-फरोख्त में अधिकांश भुगतान बैंक खाते के माध्यम से करना अनिवार्य होगा, ताकि खरीदार के बैंक खाते की भी जानकारी उपलब्ध हो सके।
एसएसपी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्रतिष्ठान संचालकों द्वारा निर्देशों का पालन न करने पर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करें और नियमित रूप से निरीक्षण जारी रखें।
इस कदम का उद्देश्य वाहनों की रेंट/विक्रय प्रक्रिया को सुरक्षित बनाना और किसी भी आपराधिक घटना की संभावना को न्यूनतम करना बताया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular