Thursday, April 16, 2026
spot_img
Homeचंपावतपर्यटन सचिव गर्ब्याल का चंपावत दौरा, पर्यटन स्थलों का किया निरीक्षण

पर्यटन सचिव गर्ब्याल का चंपावत दौरा, पर्यटन स्थलों का किया निरीक्षण

उत्तराखंड के पर्यटन सचिव धीरज सिंह गर्ब्याल ने चंपावत जिले का एक दिवसीय दौरा कर पर्यटन के लिए महत्वपूर्ण स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने बाणासुर पैराग्लाइडिंग जोन और गोहत्या कोरिडोर पर विशेष जोर देते हुए चंपावत को एक आदर्श पर्यटन स्थल बनाने के लिए कई विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।
सचिव गर्ब्याल ने अपने दौरे की शुरुआत स्पिरिचुअल जोन के लिए प्रस्तावित स्थल से की, इसके बाद लोहाघाट के कोलीढेक झील और बाणासुर किले के पैराग्लाइडिंग क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने बाणासुर में पैराग्लाइडिंग हब विकसित करने पर विशेष ध्यान देने की बात कही।
उन्होंने बताया कि चंपावत में प्राकृतिक सौंदर्य और आध्यात्मिक महत्व का अद्भुत संगम है, जो इसे पर्यटन के लिए विशिष्ट बनाता है। इसके साथ ही उन्होंने गोलज्यू कोरिडोर का निरीक्षण किया और इसे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने वाला महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट बताया।
सचिव गर्ब्याल ने जिले में पर्यटन और खेल सुविधाओं के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए। उन्होंने बालेश्वर मंदिर के संवर्धन एवं बेहतर प्रबंधन के लिए विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने के आदेश भी दिए।
यह दौरा चंपावत के पर्यटन क्षेत्र को और मजबूत करने के प्रयासों का हिस्सा माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular