Wednesday, March 4, 2026
spot_img
HomeDehradunभाजपा को झटकाः कांग्रेस की सुखविन्दर कौर बनी दून जिला पंचायत अध्यक्ष

भाजपा को झटकाः कांग्रेस की सुखविन्दर कौर बनी दून जिला पंचायत अध्यक्ष

लंबे समय से भाजपा की जिला पंचायत अध्यक्ष रही मधु चौहान को झटका लगा है और जिला पंचायत सदस्यों ने आज भाजपा उम्मीदवार व निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान को पटखनी देते हुए कांग्रेस की जिला पंचायत अध्यक्ष उम्मीदवार सुखविन्दर कौर ने शानदार जीत दर्ज की और राजधानी की सबसे हॉट जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी कांग्रेस की झोली में आ गई। कांग्रेस उम्मीदवार सुखविन्दर कौर को सत्रह मत प्राप्त हुए। वहीं उपाध्यक्ष पद भी कांग्रेस के अभिषेक सिंह ने जीत दर्ज की और उन्हें 18 मत प्राप्त हुए।
यहां सुबह से ही गांधी रोड़ तहसील चौक स्थित जिला पंचायत सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव कांग्रेस व भाजपा के दिग्गज नेता सुबह से ही जिला पंचायत सदस्यों को लेकर पहुंचे और सभी ने अपने अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की और इस दौरान भारी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया था और भाजपा एवं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की भीड़ से जाम की स्थिति रही और वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
वहीं दूसरी ओर कांग्रेस की सुखविन्दर कौर के जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष बनने से कांग्रेसियों में उत्साह नजर आया और उन्होंने वहां पर जमकर जीत का जश्न मनाया और आतिशबाजी की तथा एक दूसरे को मिष्ठान्न खिलाया। इससे पूर्व कांग्रेसी दिग्गज अपने वोटोरों को लेकर वोट डलवाने जिला पंचायत भवन पहुंचे थे। वहीं उत्तराखंड की सबसे हॉट जिला पंचायत सीट पर आज वोटिंग प्रातः साढ़े नौ बजे शुरू हुई।
इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व विधायक प्रीतम सिंह, विधायक ममता राकेश, पूर्व मंत्री नवप्रभात प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना व अनेक विधायकों के साथ कांग्रेस समर्थित सभी 17 जिला पंचायत सदस्य काफिले के रूप में जिला पंचायत भवन गांधी रोड पहुंचे जहां भरी पुलिस बंदोबस्त के साथ सभी 17 वोटर जिला पंचायत भवन में बने पोलिंग बूथ पर चले गये।

RELATED ARTICLES

Most Popular