Friday, May 29, 2026
spot_img
HomeDehradunमरीजों को नहीं मिल रहा सरकार की आयुष्मान योजना का लाभ: नेगी

मरीजों को नहीं मिल रहा सरकार की आयुष्मान योजना का लाभ: नेगी

जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने सचिव, स्वास्थ्य डॉक्टर आर राजेश कुमार से भेंट कर प्रदेश के कई बड़े नामी सूचीबद्ध प्राइवेट हॉस्पिटल द्वारा बाह्य रोगियों को आपात स्थिति में दाखिले (एडमिशन) के समय बिना सिफारिश के आयुष्मान योजना के तहत अक्सर वेंटिलेटर, आईसीयू की सुविधा उपलब्ध कराने में आनाकानी का बहाना बनाने के मामले को लेकर मोर्चा ने ज्ञापन सौंपा और मोर्चा ने दहाड़ लगाते हुए कहा कि आयुष्मान योजना का लाभ मरीजों को नहीं मिल रहा है। इस अवसर पर डॉक्टर आर राजेश कुमार ने कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर नेगी ने कहा कि कई अस्पताल आपात स्थिति में वेंटिलेटर, आईसीयू इस समय उपलब्ध नहीं है, का बहाना बनाकर टाल देते हैं, जबकि अस्पताल में यह सुविधा उस वक्त उपलब्ध रहती है और ऐसे समय में जब उस वक्त मरीज की जान पर बनी रहती है और इन कारणों के चलते सरकार की आयुष्मान योजना का लाभ मरीज को नहीं मिल पाता है।
उन्होंने कहा कि कई मामलों में जिन लोगों की एप्रोच होती है और वह मरीज इस सुविधा का लाभ उठा लेते हैं, लेकिन सिफारिश विहीन अन्य मरीज अस्पतालों के चक्कर ही काटते रहते हैं। नेगी ने कहा है कि आलम यह है कि आयुष्मान के तहत इलाज करा रहे मरीजों को यह अस्पताल हेय दृष्टि से देखते हैं।
उन्होंने कहा कि कई मामलों में देखा गया है की अस्पताल प्रबंधन प्राइवेट स्वास्थ्य बीमा कार्ड धारकों, गोल्डन कार्ड, नगद वालों पर विशेष ध्यान देते हैं, जिसमें उनकी अच्छी कमाई होती है। उन्होंने कहा कि कई बार तो यह अस्पताल जब तक स्वास्थ्य बीमा कार्डध् गोल्डन कार्ड की राशि समाप्त नहीं हो जाती तब तक मरीज को नहीं छोड़ते, चाहे वह चार दिन पहले ही मर चुका हो और इस ओर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि ऐसी लापरवाही के चलते सरकार की योजना शत प्रतिशत धरातल पर नहीं उत्तर पा रही है और विभागीय मंत्री इस मामले में संज्ञान लेकर मरीजों को राहत प्रदान कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular