उत्तराखंड में कई दिनों से अनेक स्थानों पर बारिश हो रही है। बारिश के कारण सड़कें बंद हो रही हैं तो कई जगह लैंडस्लाइड भी हो रहे हैं। मौसम विज्ञान विभाग ने आज के लिए अलर्ट जारी किया है, उसके अनुसार सावधान रहने की जरूरत है। मौसम विज्ञान विभाग ने औरेंज वार्निंग जारी करते हुए कहा कि बहुत भारी वर्षा का अनुमान लगाया है।
उत्तराखंड के 11 जिले वर्षा की दृष्टि से संवेदनशील है । जो बारिश, बाढ़ और लैंडस्लाइड के लिहाज से पहाड़ी जिले काफी संवेदनशील हैं। इनमें गढ़वाल मंडल में उत्तरकाशी, टिहरी गढ़वाल, चमोली, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग और देहरादून जिले हैं। वहीं कुमाऊं के अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत और नैनीताल जिले हैं और मैदानी जिलों में हरिद्वार और उधम सिंह नगर बारिश के समय बाढ़ और भू कटाव से प्रभावित होते हैं।
उत्तराखंड में मानसून पहुंच चुका है।उसका असर भी दिख रहा है। ऐसे में भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी बहुत भारी बारिश की चेतावनी को गंभीरता से लेने की जरूरत है। आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से भी लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। खराब मौसम में नदियों के किनारे नहीं जाने को कहा गया है। पहाड़ों में हाईवे और संपर्क सड़कों पर सावधानी से यात्रा करने की सलाह भी दी गई है।
Follow Us

