मसूरी में शराब की दुकान में ओवर रेटिंग मामले पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी है। मसूरी में एक दिन पहले ही शराब की दुकान में ओवर रेटिंग का मामला प्रकाश में आया था । जिसमें सेल्समैन और खरीददारों में मारपीट तक की नौबत आ गई थी। जिसके बाद कुछ लोग घायल हो गए थे। प्रकरण पर दुकान के संचालक को नोटिस जारी कर बड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
प्रदेश में ओवर रेटिंग को लेकर शराब की दुकानों के बाहर इस तरह की शिकायत पहली बार नहीं हुई है। कई बार ओवर रेटिंग के मामले में देहरादून के जिलाधिकारी ने भी औचक निरीक्षण के दौरान ऐसे मामलों को पकड़ा है। लेकिन उसके बावजूद भी शराब की दुकानों पर ओवर रेटिंग रुक नहीं पा रही है। प्रदेश में ओवर रेटिंग खुले आम हो रही है ऐसे में सरकार और विभाग की चुप्पी बहुत कुछ बया कर रही है ।
वही देहरादून समेत तमाम जगहों पर न केवल शराब की दुकानों में ओवररेटिंग के खुले आम हो रही हैं,साथ ही जगह जगह खुले आम बिना किसी दर के होटलो और रेटोरेन्ट में अवैध रूप से शराब परोसने की भी बात सामने आती रही हैं । जिला प्रशासन के स्तर पर भी कई बार इन प्रकरणों पर चलानी कार्य वाही कर के छोड़ दिए जाते है
देहरादून समेत तमाम जगहों पर न केवल शराब की दुकानों में ओवररेटिंग के मामले सामने आए हैं। बल्कि अवैध रूप से बारों में शराब परोसने तक की भी बात सामने आते रहे हैं । जिला प्रशासन के स्तर पर भी कई बार इन प्रकरणों को पकड़ा गया है।आबकारी विभाग ऐसी अवैध गतिविधियों को रोकने में कामयाब नहीं हो पा रहा है
देहरादून समेत तमाम जगहों पर न केवल शराब की दुकानों में ओवररेटिंग के मामले सामने आए हैं। बल्कि अवैध रूप से बारों में शराब परोसने तक की भी बात सामने आते रहे हैं । जिला प्रशासन के स्तर पर भी कई बार इन प्रकरणों को पकड़ा गया है।आबकारी विभाग ऐसी अवैध गतिविधियों को रोकने में कामयाब नहीं हो पा रहा है।जिससे इनके मनोबल इतना बढ़ा हुआ है की इन्हे शासन और प्रशासन का किसी तरह का भय नहीं है। वही राज्य में आबकारी विभाग ऐसी अवैध गतिविधियों को रोकने में पूरी तरह विफल है।
नवनियुक्त आबकारी आयुक्त अनुराधा पाल ने बताया इस मामले का संज्ञान लिया गया है। कठोरता के साथ मामले पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि फिलहाल नोटिस जारी कर दिया गया है। प्रकरण में नियम के अनुसार पहली बार ₹100000 का अर्थ दंड और दूसरी बार लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाती है। ऐसे में फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी स्थिति सामने आती है उसके अनुसार ही आबकारी विभाग कार्रवाई करेगा।


