HomeCrimeफेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर लोगो की धार्मिक भावनाओ को आहत करने...

फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर लोगो की धार्मिक भावनाओ को आहत करने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून /नेहरू कॉलोनी : देहरादून के दीपनगर निवासी करण पुत्र विजय कुमार, द्वारा थाना नेहरू कालोनी में लिखित तहरीर दी गई कि आचार्य राजेश बडोनी नाम की फेसबुक आई०डी० पर दून अस्पताल में अवैध मजार के धवस्तीकरण की कार्यवाही की वीडियो और फोटो डाली गई थी, जिसे सौरभ ठाकुर नाम के फेसबुक युजर द्वारा शेयर किया गया था।

उक्त शेयर पोस्ट पर साहिल खान खान नाम की फेसबुक आई0डी0 से धर्मपुर चौक स्थित मन्दिर तथा पहलगाम में हुई घटना के सम्बंध में आपत्तिजनक कमेंट करते हुए लोगो की धार्मिक भावनाओं को आहत करने तथा समाज में वैमनस्यता फैलाने का प्रयास किया गया। प्रार्थना पत्र पर तत्काल थाना नेहरूकालोनी पर हेट स्पीच व अन्य सम्बन्धित धाराओ में अभियोग पंजीकृत करते हुए साहिल खान खान नाम की फेसबुक आई0डी0 युजर अभियुक्त को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त ऑटो चलाने का कार्य करता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular