Homeरुद्रपुरमंत्री रेखा आर्या ने किया वालीबॉल चैंपियनशिप 2025 का उद्घाटन

मंत्री रेखा आर्या ने किया वालीबॉल चैंपियनशिप 2025 का उद्घाटन

प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने शुक्रवार को मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम, रुद्रपुर में राज्य स्तरीय वालीबॉल चैंपियनशिप 2025 का औपचारिक उद्घाटन किया। प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी जनपदों की टीमें भाग ले रही हैं।
मुख्य अतिथि खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि पहले प्रदेश में खेल सुविधाओं की कमी थी, लेकिन अब बड़े स्तर का इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित कर दिया गया है। उन्होंने खिलाड़ियों को सलाह दी कि उन्हें साधनों की चिंता नहीं करनी चाहिए, केवल अपने मन को साधकर बड़ी उपलब्धियां हासिल करनी हैं।
खेल मंत्री ने कहा कि सरकार खिलाड़ियों के करियर के लिए पूरी तरह तैयार है। राज्य के लिए मेडल जीतने पर आउट ऑफ टर्न सरकारी नौकरी और अन्य सरकारी नौकरियों में 4 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान पहले ही किया जा चुका है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि सोशल मीडिया और रील्स के बजाय रियल लाइफ पर फोकस करके खेलों में अपना करियर बनाएं।
रेखा आर्या ने यह भी बताया कि सरकार 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स और 2036 में संभावित ओलंपिक गेम्स की किसी न किसी स्पर्धा को प्रदेश में आयोजित कराने का प्रयास करेगी।
कार्यक्रम में उत्तरांचल ओलंपिक संघ महासचिव डीके सिंह, उत्तराखंड वालीबाल संघ महासचिव सपना राणा, उत्तराखंड साइकलिंग संघ अध्यक्ष विमल चौधरी, जिला ओलंपिक संघ अध्यक्ष नागेंद्र शर्मा, जिला खेल अधिकारी जानकी कार्की और जिला युवा कल्याण अधिकारी भूपेंद्र रावत सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular