Sunday, February 8, 2026
spot_img
Homeचंपावतसीएम धामी का टनकपुर दौरा, 320 करोड़ की दी सौगात

सीएम धामी का टनकपुर दौरा, 320 करोड़ की दी सौगात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने तय कार्यक्रम के अनुसार टनकपुर पहुंचे। यहां उन्होंने शारदा कॉरिडोर की महत्वाकांक्षी परियोजना का शिलान्यास व भूमि पूजन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लगभग 320 करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। साथ ही माघ माह में खिचड़ी कार्यक्रम में शारदा घाट में प्रतिभाग कर खिचड़ी के प्रसाद को ग्रहण किया।
सीएम ने 284.20 करोड़ की लागत से बनने वाली परियोजना का शिलान्यास किया। इस परियोजना के प्रथम चरण के लिए 107.35 करोड़ की स्वीकृति भी दी गई। चंपावत के विकास के लिए सीएम धामी ने चार घोषणाएं भी की। जिनमें प्रमुख रूप से चंपावत में सामुदायिक ऑडिटोरियम की स्थापना, डाडा ककनाई में पैराग्लाइडिंग गतिविधियों का विकास, चंपावत के खिरद्वारी को ट्राइबल टूरिज्म केंद्र के रूप में विकसित किए जाने सहित अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चंद्रपुर में छात्रों की शिक्षा के लिए सुविधाओं का विस्तार शामिल रहा।
इसके बाद सीएम शारदा घाट में माघ माह में खिचड़ी भोज में शामिल हुये। पंगत में बैठक कर सीएम धामी ने स्वयं खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया। सीएम का इस अवसर पर ढोल दमाऊं के साथ भव्य स्वागत अभिनंदन किया। सीएम धामी महिला होल्यारों के साथ खड़ी होली की मधुर धुन में भी झूमे।
सीएम धामी ने कहा आज चंपावत के टनकपुर में 320 करोड़ के लगभग की विकास योजनाओ का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया है। इसके अलावा शारदा रिवर फ्रंट यानी शारदा कॉरिडोर के रूप में लगभग 200 किलोमीटर की परिथि का विकास का शिलान्यास किया है। इसके बनने से चंपावत जिले के युवाओं महिलाओं व्यापारियों को रोजगार मिलेगा। क्षेत्र में समृद्धि आयेगी. धार्मिक पर्यटन बढ़ेगा। साथ ही जिले के अन्य विकास कार्यों को आगे बढ़ाये जाने का कार्य किया जाएगा. जिससे आदर्श चंपावत की परिकल्पना जल्द साकार हो सकेगी।

 

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular