Saturday, February 7, 2026
spot_img
Homeउत्तरकाशीपुरोला तहसील, पुरोला थाना और ब्लॉक मुख्यालय का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

पुरोला तहसील, पुरोला थाना और ब्लॉक मुख्यालय का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

उत्तरकाशी

नशे की बढ़ती समस्या पर नियंत्रण के लिए तहसीलदार और पुलिस करें स्कूलों का औचक निरीक्षण

ई–ऑफिस का सभी कार्यालयों में हो शत–प्रतिशत संचालन

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने पुरोला तहसील कार्यालय पहुंचकर समस्त अनुभागों में चल रहे कामकाज की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने नेटवर्क कनेक्टिविटी और ई ऑफिस के कार्यों की अद्यतन स्तिथि की जानकारी ली और ई ऑफिस का संचालन शत–प्रतिशत सुनिश्चित करने की हिदायत दी। निरीक्षण में भूलेख और खतौनी अनुभाग द्वारा सहखातेदार और अंश निर्धारण में 6000 में से 240 का निर्धारण शेष होना बताया गया जिसको लेकर जिलाधिकारी तेजी लाने के निर्देश दिये ।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी और तहसीलदार को वसूली के लंबित मामलों में तेज़ी लाकर शतप्रतिशत वसूली करने के निर्देश देते हुए जल्द से जल्द लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने तहसीलदार और उपजिलाधिकारी को अवैध अतिक्रमण वाली सरकारी भूमि एवं विभागीय भूमि को चिन्हित कर अतिक्रमणमुक्त कराने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने क्षेत्र में बढ़ते नशे की समस्या को गंभीरता से लेते हुए सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
स्कूली बच्चों को नशे की बढ़ती प्रवृति से रोकने के लिए तहसीलदार को समय–समय पर औचक निरीक्षण करने तथा उपजिलाधिकारी को नगर पालिका , नगर पंचायत का मासिक रिव्यू करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने थाना पुरोला के निरीक्षण के दौरान कंप्यूटर कक्ष, सीसीटीवी का संचालन,महिला हेल्प डेस्क और पुलिस के सुरक्षा उपकरण,अपराध रजिस्टर सहित सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। थाने में जिलाधिकारी को सोलर पैनल की समस्या से अवगत कराया गया जिस पर जिलाधिकारी ने एसपीओ उरेडा से बात कर तत्काल कार्यवाही करने और सोलर पैनल फंक्शनल करने के निर्देश दिये। इस दौरान ग्राम प्रहरी के वेतन संबंधित समस्या से भी अवगत कराया जिस पर जिलाधिकारी द्वारा तत्काल नजारत को वेतन पर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। डामटा पुलिस चौकी के लिए उपनिरीक्षक पुरोला,तहसीलदार बड़कोट और अधिशासी अभियंता की संयुक्त टीम बनाकर निरीक्षण करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने नशे की बढ़ती समस्या पर पुलिस के अधिकारियों को भी सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया।
विकासखण्ड कार्यालय पुरोला के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली, रिकॉर्ड प्रबंधन, विकास योजनाओं की प्रगति तथा जनसुविधाओं की उपलब्धता का मूल्यांकन किया। तथा निर्देश दिए कि सभी विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से क्रियान्वित किया जाए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ब्लॉक में उपस्थित ग्राम प्रधानों और ब्लॉक प्रमुख पुरोला निशिता शाह से भी मिले।
निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी पुरोला मुकेश चन्द रमोला, तहसीलदार पुरोला कमलेश किरौला, खंड विकास अधिकारी सुरेश चौहान, प्रभारी थानाध्यक्ष दीपक कठैथ सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular