Homeपंतनगररजत जयंती पर पंतनगर में विशाल कृषक सम्मेलन, मुख्यमंत्री ने किसानों को...

रजत जयंती पर पंतनगर में विशाल कृषक सम्मेलन, मुख्यमंत्री ने किसानों को किया सम्मानित

राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर पंतनगर कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में विशाल कृषक सम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दीप प्रज्वलित कर किया।
मुख्यमंत्री ने सम्मेलन में कृषि, उद्यान, दुग्ध, मत्स्य और सहकारिता के प्रगतिशील किसानों को प्रतीक चिन्ह, प्रशस्ति पत्र और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि किसान हमारे देश की सच्ची पूंजी हैं और उनका परिश्रम ही उत्तराखंड और भारत के विकास की नींव है। उन्होंने बीते 25 वर्षों में राज्य के किसानों के योगदान को नमन करते हुए कहा कि किसान के सशक्तिकरण के बिना राष्ट्र का सशक्तिकरण अधूरा है।
मुख्यमंत्री ने केंद्र एवं राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, न्यूनतम समर्थन मूल्य, फसल बीमा, स्मृदा स्वास्थ्य कार्ड, फार्म मशीनरी बैंक, पॉलीहाउस योजना, नई सेब-कीवी-ड्रैगन फ्रूट नीतियां और सिंचाई व बागवानी योजनाओं का विस्तारपूर्वक उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में मशरूम उत्पादन, शहद उत्पादन, चाय बागान और सुगंध फसलों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
कार्यक्रम में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि किसान मजबूत होगा तो देश मजबूत होगा। उन्होंने किसानों और महिलाओं के आत्मनिर्भरता कार्यक्रमों का ब्यौरा देते हुए बताया कि अब तक 1.65 लाख महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं।

क्षेत्रीय विधायक तिलकराज बेहड़ ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश की प्रगति और किसानों के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों की सराहना की।
सम्मेलन में दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, विधायक बलराज पासी, उत्तम दत्ता, खतीब अहमद, महापौर विकास शर्मा, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी, सचिव दीपक रावत सहित अनेक जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कृषक भाई उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular