HomeUttarakhandकेन्द्रीय और राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों को ठेंगा दिखाने की तैयारी

केन्द्रीय और राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों को ठेंगा दिखाने की तैयारी

देहरादून /हरिद्वार,

पिछ्ले माह 27 जनवरी 2024 को प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा.वी.शनमुगम द्वारा मुख्य निर्वाचन अधिकारी सचिव आवास विभाग को पत्र जारी कर कहा था कि भारतीय निर्वाचन आयोग के की गाइडलाइन के संबंध में हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण में कार्यरत सहायक अभियंता डीएस रावत तथा डीपी नौटियाल का तबादला अन्य किसी जनपद में किया जाए क्योंकि इनको जनपद के भीतर 3 वर्ष से अधिक का समय हो चुका है

चर्चाएं ये भी है कि ये दोनो सहायक अभियंता पिछले लंबे समय से हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण में जमा हुए हैं तथा इनके राजनीतिक दलों के लोगों से कई तरह के लेनदेन की भी चर्चाएं आम है, चर्चाएं यह भी है कि आला अधिकारीयो की विशेष कृपा के बाद इन दोनों अभियंताओं के तबादले निरस्त किए जा सकते हैं , यदि ये चर्चाएं सही है तो बड़ा सवाल यह है कि भारत सरकार के निर्वाचन आयोग और प्रदेश निर्वाचन आयोग की के आदेशों और गाइडलाइन का क्या महत्व रहा जब इस तरह से मलाईदार अधिकारियो के तबादलों को रोका जायेगा,,,,,

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular