HomePoliticsबागेश्वर मे हार की आशंका से भ्रम फैला रही कांग्रेस,बागेश्वर में हुई...

बागेश्वर मे हार की आशंका से भ्रम फैला रही कांग्रेस,बागेश्वर में हुई किसी गिरफ्तारी मे सरकार का कोई लेना देना नही:चौहान

देहरादून 25 अगस्त ,
भाजपा ने कहा कि बागेश्वर उप चुनाव मे कांग्रेस हार की आशंका से बौखलाकर आरोप प्रत्यारोप पर उतर गयी है और भ्रम फैलाने की असफल कोशिश मे जुट गयी है।

पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि बागेश्वर मे किसी गिरफ्तारी से भाजपा का कोई लेना देना नही है। अगर, किसी मामले मे जांच एजेंसी, एसटीएफ या अन्य कोई कार्यवाही करती है तो इसमे यह उनका मामला है। भाजपा का जाँच एजेंसियों के कार्य मे कोई दखल नही है और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूर्व मे हुए मामलों मे यह साबित कर चुके हैं कि जाँच एजेंसियों को हमेशा खुली छुट रही है। उनके कार्य मे कोई दखल नही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा बागेश्वर मे विकास के बूते मैदान मे है और उसे जनता का आशीर्वाद मिल रहा है। कांग्रेस इस गलतफहमी मे है कि दुष्प्रचार से उसकी नैया पार लग जायेगी, लेकिन यह आसान नही है। स्व चंदन राम दास ने बागेश्वर की बड़ी सेवा की और यही कारण है कि उनको हमेशा जनता ने जिताया है। जनता ने उनकी पत्नी को आशीर्वाद देकर उन्हे श्रद्धांजलि देने का मन बनाया है। जनता कांग्रेस के किसी भी मंसूबे को पूरा नही होने देगी ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular