Saturday, April 18, 2026
spot_img
HomeDehradunकिराये के मकान में चल रहे जिस्म फरोसी के धंधे का पुलिस...

किराये के मकान में चल रहे जिस्म फरोसी के धंधे का पुलिस ने किया भंडाफोड़

पूछताछ में मकान के केयर टेकर जय नारायण शर्मा पुत्र मनीष महेश आनंद शर्मा द्वारा बताया गया कि उक्त मकान को राजकुमार नाम के व्यक्ति द्वारा किराये पर लिया गया है, जिसमे उनके द्वारा बाहरी राज्यों की रहने वाली महिलाओं को बुलाकर उनसे अनैतिक देह व्यापार करवाया जाता है तथा अभियुक्त जय नारायण द्वारा उक्त मकान की देखभाल तथा प्रबंधन का कार्य देखा जाता है। अभियुक्त राजकुमार द्वारा ग्राहकों से फोन पर संपर्क कर उनसे डील करते हुए कमरे में बुलाया जाता है तथा अभियुक्त जय नारायण द्वारा उनसे पैसे लेकर उन्हें महिलाओं/युवतियों के पास भेजा जाता है। फरार अभियुक्त राजकुमार पूर्व में भी अनैतिक देह व्यापार में जेल जा चुका है, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा संभावित स्थानों पर लगातार दबिशें दी जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular