HomeDehradunएसआईआर कार्य में पारदर्शिता और शुद्धता के साथ करें नोटिसों की सुनवाई:...

एसआईआर कार्य में पारदर्शिता और शुद्धता के साथ करें नोटिसों की सुनवाई: डीएम

देहरादून। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर कार्य की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदाताओं को जारी नोटिस, उनकी सुनवाई, अनोमलीज और नो-मैपिंग से जुड़े मामलों की समीक्षा की गई।

डीएम ने सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ लगातार समन्वय बनाए रखने और बीएलओ के कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अनोमलीज या नो-मैपिंग की स्थिति में मतदाताओं को घबराने की जरूरत नहीं है। निर्धारित प्रक्रिया के तहत उन्हें अपना पक्ष रखने और आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने का पूरा अवसर दिया जाएगा।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों और बीएलओ को निर्देश दिए कि मतदाताओं को नोटिस, सुनवाई और आवश्यक अभिलेखों के संबंध में स्पष्ट एवं सही जानकारी दी जाए। साथ ही दावे और आपत्तियों का निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी एसआईआर प्रक्रिया में सहयोग करने और मतदाताओं को जागरूक करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को शुद्ध और त्रुटिरहित बनाए रखना निर्वाचन प्रक्रिया की विश्वसनीयता के लिए बेहद जरूरी है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र देवली सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और सभी ईआरओ ऑनलाइन माध्यम से मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular