HomeDehradunसरकार पर भूमाफियाओं को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों का...

सरकार पर भूमाफियाओं को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों का सचिवालय घेरा

  • प्रदेश सरकार पर जनविरोधी नितियां अपनाने का आरोप 
  • पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर हुई धक्का-मुक्की
  • कांग्रेसियों ने बैरिकेडिंग के ऊपर चढ़ की सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी
    सोमवार को उत्तराखंड में भूमि घोटालों, भू माफियाओं के बढ़ते प्रभाव और सरकार की नीतियों के विरोध में कांग्रेस ने  सचिवालय कूच करते हुए प्रदर्शन किया। कूच का नेतृत्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने किया।  सोमवार सुबह सभी कांग्रेसी प्रदेश मुख्यालय में एकत्रित हुए। उसके बाद पैदल जुलूस निकालते हुए सुभाष रोड पहुंचे।
    वहां पहले से ही मौजूद भारी पुलिस बल ने कांग्रेसियों को सचिवालय की तरफ बढ़ने से रोक दिया। इससे नाराज कुछ कांग्रेसी बैरिकेडिंग के ऊपर चढ़ गए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। साथ ही जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई।
    इस बीच बैरिकेडिंग के पास काफी देर तक हंगामा होता रहा। हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल समेत अन्य कांग्रेसियों को हिरासत में ले लिया और पुलिस लाइन भेज दिया।
    इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि सरकार भू माफियाओं को संरक्षण दे रही है। सरकारी और सार्वजनिक भूमि पर हो रहे अतिक्रमण के मामलों में कार्रवाई नहीं की जा रही है। आम जनता के हितों की अनदेखी की जा रही है। राज्य में भू माफियाओं का नेटवर्क लगातार मजबूत होता जा रहा है। जबकि, सरकार प्रभावी कार्रवाई करने की बजाय उन्हें संरक्षण देने का काम कर रही है।
    कांग्रेस ने मांग उठाई कि प्रदेशभर में सरकारी वन और ग्राम समाज की जमीनों पर हुए अवैध कब्जों की जांच कर उन्हें अविलंब मुक्त कराया जाए। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सरकार की कथित वन विरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी। कांग्रेसियों ने कहा कि  भूमाफियाओं से भूमि को अवमुक्त नहीं कराया गया और प्रदेश में भू माफिया को यदि संरक्षण दिया गया, तो आने वाले समय में आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। इस दौरान कांग्रेस के नेताओं ने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भूमि विवादों पर भी सरकार को जमकर घेरते हुए प्रदर्शन किया।
    इस बीच बैरिकेडिंग के पास काफी देर तक हंगामा होता रहा। हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल समेत अन्य कांग्रेसियों को हिरासत में ले लिया और पुलिस लाइन भेज दिया।
    कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि सरकार भू माफियाओं को संरक्षण दे रही है। सरकारी और सार्वजनिक भूमि पर हो रहे अतिक्रमण के मामलों में कार्रवाई नहीं की जा रही है। आम जनता के हितों की अनदेखी की जा रही है। राज्य में भू माफियाओं का नेटवर्क लगातार मजबूत होता जा रहा है। जबकि, सरकार प्रभावी कार्रवाई करने की बजाय उन्हें संरक्षण देने का काम कर रही है।
    भूमाफियाओं से भूमि को अवमुक्त नहीं कराया गया और प्रदेश में भू माफिया को यदि संरक्षण दिया गया, तो आने वाले समय में आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। इस दौरान कांग्रेस के नेताओं ने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भूमि विवादों पर भी सरकार को जमकर घेरते हुए प्रदर्शन किया।

महंगाई, बेरोजगारी, भूमि विवादों पर जमकर घेरा
कांग्रेस ने मांग उठाई कि प्रदेशभर में सरकारी वन और ग्राम समाज की जमीनों पर हुए अवैध कब्जों की जांच कर उन्हें अविलंब मुक्त कराया जाए। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सरकार की कथित वन विरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी। यदि जमीनों से जुड़े मामलों में ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
भूमाफियाओं से भूमि को अवमुक्त नहीं कराया गया और प्रदेश में भू माफिया को यदि संरक्षण दिया गया, तो आने वाले समय में आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। इस दौरान कांग्रेस के नेताओं ने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भूमि विवादों पर भी सरकार को जमकर घेरते हुए प्रदर्शन किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular