HomeDehradunपूर्व विधानसभा सचिव जगदीश चंद्र के निधन पर गणेश गोदियाल ने जताया...

पूर्व विधानसभा सचिव जगदीश चंद्र के निधन पर गणेश गोदियाल ने जताया शोक

सार्वजनिक जीवन के लिए बताया अपूरणीय क्षति, परिवार को दी संवेदनाएं

देहरादून: उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने उत्तराखंड विधानसभा के पूर्व सचिव एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी जगदीश चंद्र के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

अपने शोक संदेश में गणेश गोदियाल ने कहा कि जगदीश चंद्र का निधन सार्वजनिक जीवन और प्रशासनिक क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने लंबे प्रशासनिक अनुभव और कार्यकाल के दौरान उच्च प्रशासनिक दक्षता, निष्पक्षता तथा कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया। उत्तराखंड विधानसभा सचिव के रूप में उनकी सेवाएं सदैव स्मरणीय रहेंगी।

गोदियाल ने कहा कि स्वर्गीय जगदीश चंद्र का सरल, सौम्य और मिलनसार व्यक्तित्व उन्हें समाज के विभिन्न वर्गों के बीच सम्मान और लोकप्रियता दिलाता था। वे न केवल एक कुशल प्रशासक थे, बल्कि सामाजिक सरोकारों से जुड़े संवेदनशील व्यक्तित्व भी थे, जिन्होंने अपने कार्यों से लोगों के बीच विशेष पहचान बनाई।

उन्होंने कहा कि जगदीश चंद्र के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद और स्तब्ध करने वाला है। उनके जाने से प्रशासनिक और सामाजिक क्षेत्र में एक बड़ा शून्य उत्पन्न हुआ है, जिसकी भरपाई आसान नहीं होगी।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार, परिजनों, शुभचिंतकों और निकट संबंधियों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular