Saturday, April 18, 2026
spot_img
HomeDehradunदून विश्वविद्यालय में आॅडियो विजुअल प्रोडक्शन पर कार्यशाला का आयोजन

दून विश्वविद्यालय में आॅडियो विजुअल प्रोडक्शन पर कार्यशाला का आयोजन

दून विश्वविद्यालय के मीडिया एवं संचार अध्ययन संकाय में आज आॅडियो विजुअल प्रोडक्शन पर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों को प्रोडक्शन इंडस्ट्री से जुड़े व्यावहारिक ज्ञान और तकनीकी कौशल से अवगत कराना था।
कार्यक्रम का उद्घाटन संकायाध्यक्ष एवं डीन प्रो. राजेश कुमार द्वारा किया गया। उन्होंने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, “ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम छात्रों को उद्योग से जोड़ने में एक सेतु का कार्य करते हैं और उनके व्यावसायिक विकास के लिए आवश्यक हैं।”
कार्यशाला में छात्रों को आॅडियो-विजुअल प्रोडक्शन की बारीकियों से परिचित कराया गया। इस दौरान ब्लैक मैजिक प्रोडक्शन इक्विपमेंट्स के विशेषज्ञों ने आधुनिक तकनीकी उपकरणों का लाइव डेमोंस्ट्रेशन किया और उनके व्यावहारिक उपयोग की जानकारी दी।
कार्यशाला के सफल संचालन में सचिन पंवार, आशीष कला एवं हेमंत का विशेष सहयोग रहा। छात्रों ने इस प्रशिक्षण को अत्यंत लाभकारी बताया और भविष्य में ऐसी और कार्यशालाओं की अपेक्षा जताई।

RELATED ARTICLES

Most Popular