HomeCrimeगुंडा अधिनियम का उल्लंघन करने पर एक अभियुक्त गिरफ्तार, पहले ही हो...

गुंडा अधिनियम का उल्लंघन करने पर एक अभियुक्त गिरफ्तार, पहले ही हो चुका था जिला बदर

देहरादून पुलिस ने गुंडा अधिनियम के तहत जिला बदर किए गए एक अभियुक्त सुनील उर्फ सनी उर्फ चक्की को समयावधि पूर्ण होने से पहले जनपद में प्रवेश करने पर गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस द्वारा की गई।
जानकारी के अनुसार, जिलाधिकारी देहरादून द्वारा दिए गए आदेश के तहत अभियुक्त सुनील को पुलिस द्वारा दिनांक 3 अगस्त को 6 माह के लिए जिला बदर किया गया था। आदेश में स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि वह निर्धारित अवधि तक जनपद की सीमा में प्रवेश नहीं करेगा।
1 अक्टूबर को पुलिस को सूचना मिली कि अभियुक्त अपने घर वापस लौट आया है। इस पर नेहरू कॉलोनी पुलिस ने तत्काल दाबिश दी, जहां अभियुक्त अपने घर के बाहर टहलता हुआ मिला। गिरफ्तारी के बाद उसके विरुद्ध गुंडा नियंत्रण अधिनियम 1970 की धारा 3/10 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सुनील उर्फ सनी उर्फ चक्की पुत्र दिलीप निवासी मंगल बस्ती राजीव नगर थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून के रूप में हुई है।
गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम में
उप निरीक्षक धनीराम पुरोहित चौकी प्रभारी फव्वारा चौक, कांस्टेबल अनिल नेगी, सोनू चौधरी, हर्षवर्धन चक्षु कुमार शामिल थे।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि जनपद में गुंडा तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और किसी भी आदेश उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई से यह संदेश गया है कि अपराधियों के लिए जनपद में कोई स्थान नहीं है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular