HomeCrimeएसएसपी दून की सख्ती आधे घंटे के अंदर स्नेचिंग की घटना का...

एसएसपी दून की सख्ती आधे घंटे के अंदर स्नेचिंग की घटना का हुआ खुलासा,अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

सोमवार रात्रि को कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना डालनवाला को सूचना प्राप्त हुई कि स्कूटी सवार एक अज्ञात युवक एक महिला का मोबाइल छीन कर चंद्रलोक कॉलोनी हाथीबड़कला से सालावाला की ओर भागा है। सूचना की गंभीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशो पर डालनवाला पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आसपास के सी0सी0टी0वी0 कैमरों को चैक करते हुए अभियुक्त की तलाश हेतु थाना क्षेत्र के सभी प्वाइंटों पर सघन चैकिंग अभियान चलाया गया तथा घटना के संबंध में वादिनी/पीड़िता प्रिया सिंह पुत्री नागेंद्र सिंह निवासी चंद्रलोक कॉलोनी लेन नं01, डालनवाला, देहरादून की तहरीर पर थाना डालनवाला परअभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही तथा सघन चेकिंग अभियान के चलते पुलिस टीम द्वारा नयागांव रोड से चेकिंग के दौरान घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त अमन गोस्वामी पुत्र शिव शंकर गोस्वामी निवासी D-6 सर्वे स्टेट हाथी बड़कला देहरादून उम्र 26 वर्ष मूल पता ग्राम पाराशरी जिला दतिया मध्य प्रदेश को वादिनी के मोबाइल आईफोन 13 Pro व घटना में प्रयुक्त स्कूटी के साथ मात्र आधे घण्टे के अन्दर नया गांव हाथीबड़कला देहरादून से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त से पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि वह नशे का आदि है तथा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उसके द्वारा उक्त स्नेचिंग की घटना को अंजाम दिया गया था, पर पुलिस द्वारा की जा रही सघन चेकिंग के चलते वह भागने में कामयाब नहीं हो पाया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular